आगरा। उत्तर प्रदेश के विधानसभाध्यक्ष सतीश महाना रविवार सुबह लखनऊ से दिल्ली जाते समय आगरा स्थित श्री वरद वल्लभा महागणपति मंदिर पहुंचे। उन्होंने अपनी धर्मपत्नी के साथ मंदिर में विधि-विधान से पूजन-अर्चना की और गणपति महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्रद्धा से भरे माहौल में महाना ने परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में सफलता की कामना की। मंदिर पहुंचने पर संस्थापक एवं एनआरएल ग्रुप के चेयरमैन हरिमोहन गर्ग और निदेशक सिद्धांत गर्ग ने पुष्पमालाएं पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण बना रहा। मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं ने भी विधानसभाध्यक्ष के आगमन पर प्रसन्नता जताई और उनके साथ दर्शन का सौभाग्य प्राप्त किया।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- जा तू खुश रह, तूने मुझे मौत दे दी…मैनपुरी में सुसाइड से पहले कारपेंटर का दर्दनाक वीडियो वायरल - March 26, 2026
- जब टीयर्स आगरा के “स्पेशल” बच्चों ने रच दी रामायण… आंखें नम, दिल गर्व से भर गया - March 25, 2026
- योगी सरकार की बड़ी सौगात! उत्तर प्रदेश में 26 और 27 मार्च को रहेगा राम नवमी का अवकाश - March 25, 2026