आगरा। पूरा मामला थाना एत्माद्दौला के सुशील नगर की है। यहां रहने वाली 11 वर्षीय एक मासूम घर के बाहर बीते बुधवार दोपहर लगभग 1:30 बजे खेल रही थी। आरोपी नाबालिग बच्ची को चीज दिलाने का लालच दिखाकर 200 कदम दूर बन रही एक बिल्डिंग में ले जाकर उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया।
पीड़ित लड़की ने अपने घर पहुंच कर परिजनों को रोते हुए पूरी घटना की सच्चाई बताई। परिजन मासूम को लेकर थाने पहुंचे जहां आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया।
पुलिस ने आरोपी को आज गुरुवार को गिरफ़्तार कर लिया। वहीँ मासूम को आगरा के एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। जहां मासूम की हालत गंभीर बनी हुई है। वह जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आगरा में सपा महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास की नजरबंदी पर सियासी घमासान: पुलिस पहरे पर समाजवादी पार्टी ने खड़े किए कड़े सवाल - October 9, 2026
- आगरा में चांदी लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा: पूर्व बस ड्राइवर समेत पांच आरोपी गिरफ्तार, 16 किलो चांदी और दो गाड़ियां बरामद - October 9, 2026
- आगरा में उत्तर मध्य रेलवे की उच्चस्तरीय बैठक: प्रो. एसपी सिंह बघेल की अध्यक्षता में सांसदों ने रखीं रेल विकास की मांगें, ग्वालियर-रतलाम एक्सप्रेस और वंदे भारत को लेकर उठी आवाज - October 9, 2026