आगरा: थाना हरीपर्वत में कोर्ट के आदेश पर कर्नल और उनके पिता पर धोखाधड़ी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। यह मुकदमा रिटायर्ड ब्रिगेडियर की शिकायत पर दर्ज हुआ। पुलिस मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई की बात कह रही है।
पीड़ित सुरेश कुमार सिंह राना 1/186, बीएम सरकार रोड, दिल्ली गेट निवासी हैं और हाल में मकान नंबर 104, नवयुग अपार्टमेंट्स जीएच 11, सेक्टर 43, गुरुग्राम हरियाणा में रह रहे हैं। सुरेश कुमार सिंह राना के अनुसार वह ब्रिगेडियर के पद से सेवानिवृत्त हैं। उन्हें राष्ट्रपति द्वारा विशिष्ट सेवा मेडल भी प्राप्त हो चुका है। सुरेश कुमार विगत नौ मई को अपने निवास स्थान पर एक दीवार का निर्माण करा रहे थे। दस फीट तक उनकी दीवार का निर्माण हो चुका था। जब 11 मई को सुबह 9:30 बजे वह अपने मजदूरों के साथ पहुंचे तो उन्होंने देखा कि दीवार को तोड़ दिया गया है। वहां पर रखी हुई ईंट और सीमेंट भी गायब है।
शिकायत के अनुसार, सेवानिवृत्ति ब्रिगेडियर सुरेश कुमार ने आसपास पूछताछ की तो वहीं के निवासी भुवनेश कुमार सिंह और उनके बेटे कर्नल बृजेश निवासी 1/186 बीएम सरकार रोड दिल्ली गेट मौके पर आ गए। उन्होंने कहा कि यह दीवार हमने तोड़ी है। इसके बाद पीड़ित और उनकी पुत्री को भुवनेश और उनके बेटे कर्नल बृजेश सिंह ने गालियां दीं। उनके साथ अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। कहा कि अगर तुम भी यहां पर मिल जाते तो तुम्हें भी ढेर कर देते। इसके बाद पीड़ित के सिर में फावड़ा मारने की कोशिश की गई। उनकी बेटी को थप्पड़ मारा।
पीड़ित सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें धमकी दी कि वे किसी भी न्यायालय का आदेश नहीं मानेंगे और दोबारा तुम्हारी दीवार यहां पर बनने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि तुम्हारे इस भूखंड के सारे कागज हमने अपने नाम से बना लिए हैं। अगर तुमने किसी से शिकायत की तो तुम दोनों बाप बेटी की खैर नहीं।
पीड़ित ने इसकी शिकायत थाना हरीपर्वत में की, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं की गई। उन्होंने डाक से शिकायती पत्र पुलिस कमिश्नर को विगत 12 मई को भेजा, लेकिन वहां भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर 10 जून को थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज किया गया।
- 139वां माथुर वैश्य जयंती महोत्सव: फ्रीगंज से निकली भव्य शोभायात्रा में उमड़े हजारों समाजबंधु, सजी करीब 40 आकर्षक झांकियां - October 25, 2026
- आगरा के पार्वती घाट पर श्री कृष्ण लीला महोत्सव समिति का चुनरी मनोरथ: यमुना मैया की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने लिया स्वच्छता का संकल्प - October 25, 2026
- श्री वार्ष्णेय सभा के वार्षिकोत्सव-2026 का रंगारंग आयोजन: अक्रूर वाटिका में खेलकूद, सामान्य ज्ञान और महिला प्रतियोगिताओं की धूम - October 25, 2026