लखनऊ। सहारा समूह (Sahara Group) के संस्थापक सुब्रत राय (Subrata Roy) के अंतिम दर्शन के लिए वीआई सहित आम लोगों के आने का सिलसिला जारी है। उनके पार्थिव शरीर को सहारा शहर में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। यहां से यात्रा निकाली जाएगी और अंतिम संस्कार भैंसाकुंड में किया जाएगा। सहारा ग्रुप (Sahara Group) के कार्पोरेट कम्युनिकेशन के प्रमुख गुलाम जीशान (Ghulam Zeeshan) का कहना है कि अंतिम संस्कार के दौरान सुब्रत राय (Subrata Roy) के पोते कुशांग और हिमांग उनके पार्थिव शरीर को मुखाग्नि देंगे। उनके बेटों के आने की सूचना नहीं है।
इसके पहले बुधवार शाम को उनके पार्थिव शरीर को लखनऊ लाया गया। रॉय के अंतिम दर्शन के लिए आम लोगों के साथ भारी संख्या में वीआईपी भी पहुंचे। लोगों को तांता देर रात तक लगा रहा। मुंबई के एक अस्पताल में गत दिवस सुब्रत रॉय (Subrata Roy) का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था।
सोशल मीडिया पर लोगों ने दी श्रद्धांजलि
सहाराश्री सुब्रत रॉय (Saharashri Subrata Roy) के निधन के बाद सोशल मीडिया पर सभी वर्ग के लोगों ने उन्हें याद किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने श्रद्धांजलि देते हुए एक्स पर लिखा कि सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय (Sahara Group chief Subrata Roy) का निधन अत्यंत दुखद है। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान व शोकाकुल परिवारीजनों को यह अथाह दुख सहने की शक्ति दें।
देश व प्रदेश के लिए भावनात्मक क्षति : अखिलेश यादव
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Former Chief Minister Akhilesh Yadav) ने एक्स पर लिखा कि सहाराश्री का निधन उत्तर प्रदेश और देश के लिए भावनात्मक क्षति है क्योंकि वह एक अति सफल व्यवसायी के साथ एक ऐसे अति संवेदनशील विशाल हृदय वाले व्यक्ति भी थे जिन्होंने अनगिनत लोगों की सहायता की, उनका सहारा बने। सहारा शहर (Sahara City) में अंतिम दर्शन करने पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Deputy CM Brajesh Pathak) ने कहा कि सुब्रत रॉय (Subrata Roy) का निधन बहुत पीड़ादायक है। उन्होंने अपने जीवन काल में प्रदेश में बहुत बड़ा कारोबार खड़ा किया। हम उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं।
- टीबी मुक्त आगरा के संकल्प को मिलेगी रफ्तार: UNM फाउंडेशन के सहयोग से 50 मरीजों को बांटी गई पोषण पोटली - October 30, 2026
- टीबी मुक्त आगरा के संकल्प को मिलेगी रफ्तार: UNM फाउंडेशन के सहयोग से 50 मरीजों को बांटी गई पोषण पोटली - October 30, 2026
- ”मेजा बदलेगा तो प्रयागराज बदलेगा”: संजय भूषण कुशवाहा ने सिरसा से उरुवा तक गांवों में किया दौरा, किसानों-युवाओं से किया सीधा संवाद - October 30, 2026