आगरा। फतेहाबाद ब्लॉक के अंतर्गत गांव रिहावली के पास स्थित जंगलों में गुरुवार को अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। सूखे पत्तों और झाड़ियों के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसमान में धुएं के काले गुबार छा गए। धुएं का गुबार देखकर आसपास के गाँवों में हड़कंप मच गया और लोग अनहोनी की आशंका में घरों से बाहर निकल आए।
बड़ा हादसा टला
ग्रामीणों की सूचना पर डायल 112 और फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुँची। आग जिस तेजी से फैल रही थी, उससे पास के खेतों में खड़ी फसलों को भारी खतरा पैदा हो गया था। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से चारों तरफ से घेराबंदी कर पानी की बौछारें शुरू कीं।
घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। गनीमत रही कि समय रहते आग बुझ गई, वरना यह रिहाइशी इलाकों तक पहुँच सकती थी। पुलिस अब आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
- इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लेकर हाई कोर्ट बेंच तक, कांग्रेस नेता ने गिनाए आगरा की उपेक्षा के ‘5 बड़े जख्म’ - March 29, 2026
- Agra News: महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने सुनी PM मोदी की ‘मन की बात’, सूर्य नगर बूथ पर जुटा जनसमूह - March 29, 2026
- उत्तर प्रदेश में बदला FIR का नियम: घरेलू हिंसा और मानहानि जैसे मामलों में मजिस्ट्रेट का आदेश अनिवार्य - March 29, 2026