आगरा। फतेहाबाद ब्लॉक के अंतर्गत गांव रिहावली के पास स्थित जंगलों में गुरुवार को अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। सूखे पत्तों और झाड़ियों के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसमान में धुएं के काले गुबार छा गए। धुएं का गुबार देखकर आसपास के गाँवों में हड़कंप मच गया और लोग अनहोनी की आशंका में घरों से बाहर निकल आए।
बड़ा हादसा टला
ग्रामीणों की सूचना पर डायल 112 और फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुँची। आग जिस तेजी से फैल रही थी, उससे पास के खेतों में खड़ी फसलों को भारी खतरा पैदा हो गया था। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से चारों तरफ से घेराबंदी कर पानी की बौछारें शुरू कीं।
घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। गनीमत रही कि समय रहते आग बुझ गई, वरना यह रिहाइशी इलाकों तक पहुँच सकती थी। पुलिस अब आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
- आगरा में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने कार को रौंदा, सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल की मौत; चालक वाहन छोड़कर फरार - September 30, 2026
- आगरा में 5 करोड़ की नकली दवाओं का बड़ा खुलासा: धनौली के खंडहर कमरे में चल रही थी पैकिंग, एफएसडीए और पुलिस की कार्रवाई में तीन गिरफ्तार - September 30, 2026
- आगरा के बल्केश्वर में टेंट गोदाम में भीषण अग्निकांड: काले धुएं के गुबार से मची अफरा तफरी, लाखों का सामान जलकर खाक - September 30, 2026