
आगरा: एसएन मेडिकल कालेज में नाला सफाई कर रही जेसीबी से मासूम का पेट फट गया। बालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद जेसीबी चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
एसएन मेडिकल काॅलेज परिसर से होकर नाला निकल रहा है। एसएन के रेडियो डायग्नोस्टिक विभाग के पास नाले की सफाई चल रही थी, चारों तरफ घूमने वाली मशीन नाले से कूड़ा निकालकर रेडियो डायग्नोस्टिक बिल्डिंग के बगल में डाल रही थी।
यहां एक 11 साल का बच्चा कूड़ा बीन रहा था। अचानक वह मशीन की चपेट में आ गया। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का नाम अकरम बताया गया है। वह नाला बुढ़ान सैयद के रहने वाले शहाबुद्दीन का बेटा था। उसका पिता सड़क पर नाई की दुकान चलाता है। आर्थिक तंगी के कारण बच्चे की पढ़ाई छुड़वा दी थी। घटना के बाद जेसीबी चालक मौके से फरार हो गया।
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026