खेरागढ़। तहसील क्षेत्र के ऊंटगिरी गांव में पाइप लाइन के लिए खुदाई करते समय मकान ढह गया। हादसे में मां-बेटी मलवे में दब गई। लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में दो साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि मां की हालत गंभीर है।
खेरागढ़ तहसील के अंतर्गत ऊंटगिरी गांव है। यहां पर पाइप लाइन डाली जा रही थी। दोपहर करीब एक बजे खुदाई के दौरान गांव के रहने वाले अमित का मकान भरभरा कर गिर गया। मकान में अमित की पत्नी सलोनी और नौ माह की बच्ची सोनाक्षी थीं। मकान गिरने के बाद आसपास के लोग आ गए। खुदाई करने वाले मजूदर भाग गए। लोगों ने मकान के अंदर मलबे को हटाया। मलबे में मां-बेटी दबे हुए थे।
हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने बच्ची सोनाक्षी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, उसकी मां सलोनी गंभीर रूप से घायल है। लोगों का कहना है कि अमृत जल योजना के तहत पाइप लाइन डालने का काम चल रहा था। खुदाई करते समय मकान की नींव के पास गड्ढा हो जाने से हादसा हुआ है।
- आगरा में प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने पहले युवती को मारी गोली, फिर खुद को भी उड़ाया - October 7, 2026
- आगरा जनकपुरी महोत्सव: मिथिला की तर्ज पर सजा विवाह स्थल; राजा-रानी के स्वरूपों ने निभाई कन्यादान की रस्म, गूंजे ‘जय श्रीराम’ और ‘जय तुलसी माता’ के जयकारे - October 7, 2026
- दिल्ली में विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बोले- ‘ज्ञानेश कुमार देश के वैध चुनाव आयुक्त नहीं हैं’ - October 7, 2026