आगरा। ट्रांसपोर्ट नगर में हुए एक दर्दनाक हादसे में एक वृद्धा की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। टीपी नगर के पास स्थित सूरजपुर मोहल्ले की संतो (90 वर्ष) पैदल-पैदल जा रही थीं कि एक ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। संतो की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलने पर मृतका के परिवार के लोग मौके पर पहुंचे गए। आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए। भीड़ हादसे को लेकर हंगामा करने लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ के जैसे-तैसे शांत किया। लोगों का कहना था कि ट्रांसपोर्ट नगर में भारी वाहनों के चालक बहुत लापरवाही से गाड़ी चलाते हैं, जिसकी वजह से ये हादसा हुआ है।
हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। ट्रक के नंबर से उसके मालिक और चालक का पता लगाया जा रहा है।
- CM योगी की अखिलेश यादव को खुली चुनौती, बोले- दम है तो अयोध्या से लड़ें चुनाव, दो-दो हाथ को तैयार हूं - October 10, 2026
- दिल्ली में भारी राजनीतिक ड्रामा: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शन करने पहुंचे अरविंद केजरीवाल समेत AAP नेता हिरासत में - October 10, 2026
- आगरा रामलीला महोत्सव: अयोध्या में गूंजे मंगल गीत; ब्रह्म मुहूर्त में राजा दशरथ के निवास पहुंचे सिया-राम, मां कौशल्या ने उतारी आरती - October 10, 2026