आगरा। आगरा-बाह रोड पर थाना बसई अरेला क्षेत्र में एक वैन खड़े डंपर से टकराने के बाद खाई में जा गिरी। हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ को हालत गंभीर होने पर आगरा रैफर कर दिया गया है।
यह हादसा गांव मानिकपुरा स्थित चिलर प्लांट के पास हुआ। प्लांट के पास सड़क किनारे एक डंपर खड़ा हुआ था। पीछे से आई एक वैन अनियंत्रित होकर पहले इस डंपर से टकराई और फिर खाई में जाकर पलट गई। वैन में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और वैन में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
दुर्घटना में सुनील, हवलदार सिंह, बंटू, अर्जुन, राम बहादुर और विमला देवी घायल हुए हैं। डंपर से टकराने और खाई में गिरने से वैन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। लोगों ने घायलों को बाह के अस्पताल तक पहुंचाया, जहां सभी का उपचार किया गया। कुछ घायलों को चोटें गंभीर होने के कारण उन्हें आगरा रैफर कर दिया गया।
- CM योगी की अखिलेश यादव को खुली चुनौती, बोले- दम है तो अयोध्या से लड़ें चुनाव, दो-दो हाथ को तैयार हूं - October 10, 2026
- दिल्ली में भारी राजनीतिक ड्रामा: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शन करने पहुंचे अरविंद केजरीवाल समेत AAP नेता हिरासत में - October 10, 2026
- आगरा रामलीला महोत्सव: अयोध्या में गूंजे मंगल गीत; ब्रह्म मुहूर्त में राजा दशरथ के निवास पहुंचे सिया-राम, मां कौशल्या ने उतारी आरती - October 10, 2026