आगरा। आगरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर चलती कार में आग लग गई। देखते ही देखते आग का गोला बनी कार जलकर खाक हो गई। कार चालक समय रहते कार से बाहर आ गया। इस घटना से एक्सप्रेसवे पर यातायात भी प्रभावित हुआ।
यह कार आगरा से नोएडा की ओर जा रही थी। कुबेरपुर में यमुना एक्सप्रेस-वे पर चढ़ने के बाद कार में धुआं उठते देख चालक ने गाड़ी को एक साइड में रोक लिया। चालक ने देखा कि गाड़ी से आग की लपटें निकलने लगी हैं। चालक ने आग बुझाने की कोशिश भी की, लेकिन कामयाब नहीं हुआ। कार से आग की लपटें और काला धुआं देख एक्सप्रेसवे से गुजरते दूसरे वाहनों के चालक भी सहम उठे।
घटनास्थल पर भारी एकत्रित हो गई थी। जलती कार के कारण एक्सप्रेस-वे की आगरा से नोएडा जाने वाली लेन पर गाड़ियों का आवागमन भी प्रभावित हुआ। लोग अपने वाहनों को रोककर बाहर आ गए थे। सूचना मिलने के बाद जब तक फायर ब्रिगेड की गाडी मौके पर पहुंची, तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी। आग बुझने के बाद ही एक्सप्रेसवे पर यातायात सामान्य हो सका।
- आगरा के SN मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों का कमाल: चार वर्षीय मासूम की भोजन नली में पांच दिन से फंसे ₹5 के सिक्के को एंडोस्कोपी से निकाला बाहर - September 19, 2026
- फतेहपुर सीकरी में श्मशान घाट को लेकर उपजा विवाद: टीन शेड डलवाने को लेकर हुए धरने-प्रदर्शन के बाद सांसद राजकुमार चाहर के हस्तक्षेप से निकला समाधान - September 19, 2026
- महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा: आगरा की प्रिंटिंग प्रेस से जूतों के सोल में छिपाकर निकाले गए थे प्रश्नपत्र, 3500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल - September 19, 2026