Agra, Uttar Pradesh, India. आगरा खंड स्नातक व शिक्षक एमएलसी चुनाव की दोनों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी को विजयश्री दिलाने के लिए महापौर नवीन जैन लगातार क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशियों के लिए समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं। महापौर नवीन जैन ने स्नातक सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. मानवेंद्र सिंह व शिक्षक सीट से प्रत्याशी दिनेश वशिष्ठ के लिए के लिए कैलाश मंडल के सिकंदरा क्षेत्र और दीनदयाल मंडल आवास विकास क्षेत्र में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। प्रत्याशियों के लिए समर्थन जुटाया। इस दौरान महापौर नवीन जैन ने मतदाताओं को मतदात पर्ची दी और सभी मतदाताओं से एक दिसंबर को भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

सबसे पहले महापौर नवीन जैन कैलाश मंडल के सिकंदरा क्षेत्र में पहुंचे। यहां पर महापौर नवीन जैन ने जैन गली सिकंदरा, पुरानी आबादी सिकंदरा, नई बस्ती, बजरंग नगर और नीरव निकुंज कॉलोनी में घर घर जाकर जनसंपर्क किया। महापौर नवीन जैन ने मतदाताओं से मुलाकात की और पार्टी की नीतियों, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा देशहित व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा प्रदेश हित में किए जा रहे कार्य व उनकी योजनाओं से भी रूबरू कराया। महापौर नवीन जैन ने मतदाताओं को मतदाता पर्ची देकर विकास के लिए भाजपा प्रत्याशियों के लिए मतदान करने की अपील की।

जनसंपर्क के दौरान भाजपा कैलाश मंडल अध्यक्ष राम कुमार जादौन, मंडल महामंत्री के.के सिकरवार, मंडल उपाध्यक्ष सोनू बघेल, अनिल वर्मा, संतोष शर्मा, आयुष्मान वर्मा, रंजना पवार, ज्योति कश्यप, हर्षित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
इसके बाद महापौर नवीन जैन दीनदयाल मंडल के आवास विकास क्षेत्र में पहुंचे। यहां पर महापौर नवीन जैन ने आवास विकास पश्चिम वार्ड 75 के सेक्टर 5, सेक्टर 6 व सेक्टर 7 में जनसंपर्क किया। महापौर नवीन जैन घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात की और पार्टी प्रत्याशियों के लिए समर्थन जुटाया। महापौर नवीन जैन ने मतदाताओं को मतदाता पर्ची देते हुए भाजपा की नीतियों से उन्हें रूबरू कराया और विकास के नाम पर दोनों प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांगा। इतना ही नहीं महापौर नवीन जैन सभी मतदाताओं से अपील की कि वह एख दिसंबर को मतदान जरूर करें।

इस दौरान राज्य होम्योपैथी बोर्ड के सदस्य डॉ. पार्थसारथी शर्मा, मंडल अध्यक्ष मनोज बघेल, क्षेत्रीय पार्षद सुषमा जैन, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष अनिरुद भदौरिया, मंडल महामंत्री मनीष अग्रवाल, भाजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ आगरा महानगर के सह संयोजक रविंद्र जैन हेमा, मंडल मंत्री रवि करोतिया, मंडल उपाध्यक्ष भूरी सिंह राजपूत, मंडल उपाध्यक्ष टीएन चौहान, प्रदीप कौशिक, नीतू जैन, ओमप्रकाश गोला, सुधीर चौबे, सुधीर शर्मा, बबली धाकड़ आदि मौजूद रहे।
- किताबों के नाम पर ‘कमीशन का खेल’ — अभिभावकों का फूटा गुस्सा, पापा संस्था का बड़ा धमाका - March 22, 2026
- Mashhur qimorbozlarning sirli dunyosi Pin up casino bilan kashf eting - March 21, 2026
- Sort of Insurance policies - March 17, 2026