बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन का रिश्ता टूटने की खबरें आ रही हैं। कहा जा रहा है कि दोनों जल्द तलाक लेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐश्वर्या और जया बच्चन दोनों एक दूसरे को पसंद नहीं करतीं। ऐसे में अब अभिषेक बच्चन और बहन श्वेता नंदा ने मां जया बच्चन के गुस्से को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जब जया बच्चन को गुस्सा आता है तो वह उनके गुस्से को कैसे शांत करते हैं।
...तो ऐसे होता है जया बच्चन का गुस्सा शांत
अभिषेक बच्चन ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी मां जया बच्चन के गुस्से को लेकर बात की। वैसे सभी जानते हैं कि जया हमेशा पपाराजी के सामने पोज देते समय गुस्सा हो जाती हैं। उन्हें पपाराजी का कल्चर फोटो लेना बिल्कुल पंसद नहीं है। अभिषेक ने कॉफी विद करण शो में बताया कि जब भी पब्लिक इवेंट में जाना होता है तो घर वाले साइलेंट मोड में आ जाते हैं। वह सभी जब भी रेड कारपेट पर जाते हैं, तो सब शांत होकर एक दूसरे का हाथ पकड़ लेते हैं।
अभिषेक ने बताया, जब हमारे साथ दीदी यानी श्वेता नंदा रहती हैं तो वह दीदी को मां को संभालने के लिए कहते हैं। श्वेता बच्चन ने बताया कि उनकी मां को भीड़-भाड़ और चिल्लम-चिल्ली पसंद नहीं है इसलिए वह पापा जी पर भी गुस्सा हो जाती हैं। जया को नहीं पसंद कि कोई उनकी बिना परमिशन के तस्वीरें ले।
बता दें कि हाल ही में खबरें आई थीं कि ऐश्वर्या राय ने अपनी बेटी के साथ बच्चन हाउस छोड़ दिया है। वह अब अपनी मां के घर शिफ्ट हो गई है। पर तलाक से लेकर घर छोड़ने की बात में कितनी सच्चाई है ये कोई नहीं जानता।
-एजेंसी
- जनसुनवाई के बाद सीधे स्कूलों पर आगरा डीएम मनीष बंसल का धावा: छात्राओं की क्लास ली, खुद खाना चखा और पढ़ाई-सुरक्षा की परखी जमीनी हकीकत - August 18, 2026
- कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) आगरा इकाई का विस्तार: नरेंद्र तनेजा बने चेयरमैन और कुलदीप सिंह कोहली संयुक्त महासचिव मनोनीत - August 18, 2026
- प्रकृति से प्रेम और पर्यावरण संरक्षण ही श्रीकृष्ण भक्ति का संदेश: कमला नगर में परमहंस स्वामी गिरिशानंद सरस्वती के मुख से बही श्रीमद्भागवत की अमृतधारा - August 18, 2026