छत्तीसगढ़ में नक्सलियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़ की जानकारी सामने आई है। सुकमा के गोगुंदा इलाके में सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई में 4 नक्सलियों को मार गिराया है। इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।
तलाशी अभियान जारी
इस मुठभेड़ को सुकमा और दंतेवाड़ा जिलों के रिजर्व ग्रुप (डीआरजी) और सीआरपीएफ की दूसरी और 111वीं बटालियन ने अंजाम दिया। गोगुंदा इलाके में नियमित गश्त और तलाशी अभियान चला रहे थे, तभी उनकी नजर नक्सलियों पर पड़ी और उनके साथ भीषण गोलीबारी हुई। सुकमा के एसपी किरण चव्हाण और सीआरपीएफ के डीआइजी अरविंद राय ने कहा कि वे अभी भी जारी मुठभेड़ पर कड़ी नजर रख रहे हैं।
पीएम मोदी से मुलाकात के बाद हुआ ऑपरेशन
बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से आज ही मुलाकात की और उसी दिन नक्सलियों और सुरक्षा बलों में मुठभेड़ शुरू हो गई।
इस बीच, शनिवार को सीएम साई ने पीएम मोदी से मुलाकात की और उन्हें पिछले महीने विधानसभा चुनाव से पहले लोगों से किए गए वादों को पूरा करने के लिए उनकी सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों से अवगत कराया। सीएम के साथ डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा भी थे।
-एजेंसी
- जनसुनवाई के बाद सीधे स्कूलों पर आगरा डीएम मनीष बंसल का धावा: छात्राओं की क्लास ली, खुद खाना चखा और पढ़ाई-सुरक्षा की परखी जमीनी हकीकत - August 18, 2026
- कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) आगरा इकाई का विस्तार: नरेंद्र तनेजा बने चेयरमैन और कुलदीप सिंह कोहली संयुक्त महासचिव मनोनीत - August 18, 2026
- प्रकृति से प्रेम और पर्यावरण संरक्षण ही श्रीकृष्ण भक्ति का संदेश: कमला नगर में परमहंस स्वामी गिरिशानंद सरस्वती के मुख से बही श्रीमद्भागवत की अमृतधारा - August 18, 2026