हर कोई जानना चाहता है कि उसका आने वाला दिन कैसा होगा। अच्छा या खराब। लाइव स्टोरी टाइम आपको रोजाना बताएगा आपके सितारों की चाल के बारे में। इसके आधार पर आप अपने दिन की अच्छे से प्लानिंग कर सकते हैं। पंडित वरुण कुमार पालीवाल बता रहे हैं। आइए जानते हैं 13 मई, 2020 के भाग्यफल के बारे में।

06, ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष, षष्ठी 2077 प्रमाथी, विक्रम सम्वत
13 मई 2020 बुधवार
भद्रा, रवि योग
सूर्योदय एवं चन्द्रोदय
सूर्योदय – 05:31 ए एम
सूर्यास्त – 07:04 पी एम
चन्द्रोदय – 12:52 ए एम, मई
चन्द्रास्त – 10:48 ए एम
पञ्चाङ्ग
तिथि – कृष्ण पक्ष षष्ठी – 05:59 ए एम तक
सप्तमी
नक्षत्र श्रवण – पूर्ण रात्रि तक
वार बुधवार
चन्द्र मास एवं सम्वत
लूनर मास – चन्द्रमास
ज्येष्ठ – पूर्णिमान्त
वैशाख – अमान्त
सम्वत
शक सम्वत – 1942 शर्वरी
विक्रम सम्वत – 2077 प्रमाथी
गुजराती सम्वत – 2076 विरोधकृत्
राशि तथा नक्षत्र
सूर्य राशि – सूर्य राशि मेष
चन्द्र राशि – चन्द्र राशि मकर
सूर्य नक्षत्र कृत्तिका
नक्षत्र श्रवण
ऋतु तथा अयन
द्रिक ऋतु ग्रीष्म
द्रिक अयन उत्तरायण
वैदिक ऋतु वसन्त
दिनमान
13 घण्टे 32 मिनट्स 26 सेकण्ड्स
रात्रिमान
10 घण्टे 26 मिनट्स 57 सेकण्ड्स
मध्याह्न
12:18 पी एम
शुभ समय अभिजित मुहूर्त
कोई नहीं
अमृत काल
07:21 पी एम से 09:02 पी एम
रवि योग पूरे दिन
विजय मुहूर्त
02:33 पी एम से 03:27 पी एम
गोधूलि मुहूर्त
06:50 पी एम से 07:14 पी एम
सायाह्न सन्ध्या
07:04 पी एम से 08:07 पी एम
निशिता मुहूर्त
11:56 पी एम से 12:38 ए एम, मई 14
ब्रह्म मुहूर्त
04:07 ए एम, मई 14 से 04:49 ए एम, मई 14
प्रातः सन्ध्या
04:28 ए एम, मई 14 से 05:31 ए एम, मई 1
मेष
किसी के अनुचित व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। दु:खद समाचार मिल सकता है। दूसरों से अपेक्षा न करें। स्वयं का कार्य खुद करें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। धैर्य रखें।
वृष
रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। मित्र व संबंधियों का सहयोग व मार्गदर्शन मिलेगा। कार्य का विस्तार हो सकता है। जरूरी कागजों को ध्यान से पढ़ें।
मिथुन
नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार मिलेगा। परीक्षा व प्रतियोगिता आदि में सफलता प्राप्त होगी। भाग्य का साथ रहेगा। कई दिनों से अटके काम अब पूर्ण होंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। विवाद को बढ़ावा न दें।
कर्क
दांपत्य जीवन सुखमय होगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। घर-बाहर मांगलिक कार्य हो सकता है। प्रसन्नता रहेगी। दूसरों की बातों में न आएं। लेन-देन में सावधानी रखें। लाभ होगा।
सिंह
वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। विवाद को बढ़ावा न दें। मेहनत अधिक होगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। कीमती वस्तुएं गुम हो सकती है। कुसंगति से बचें। वरिष्ठजनों की सलाह मानें। लाभ होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। जोखिम न उठाएं।
कन्या
पूजा-पाठ में मन लगेगा। सत्संग का लाभ मिलेगा। देव-दर्शन की योजना बनेगी। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। सामाजिक कार्य करने का अवसर मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। जोखिम लेने का साहस कर पाएंगे। प्रमाद न करें।
तुला
कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। योजना फलीभूत होगी। नया काम प्रारंभ करने का मन बनेगा। छोटे भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। उत्साह व प्रसन्नता बने रहेंगे। नए अनुबंध हो सकते हैं। तत्काल लाभ नहीं होगा। जल्दबाजी न करें। आय बढ़ेगी। जोखिम न लें।
वृश्चिक
सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। बड़ा काम करने का मन बनेगा। झंझटों से दूर रहें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यस्तता रहेगी। घर-परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। प्रमाद न करें।
धनु
मेहनत अधिक होगी। किसी अपने के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंचेगी। फिजूलखर्ची होगी। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। तनाव रहेगा। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। जल्दबाजी न करें।
मकर
रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। पार्टनरों से सहयोग प्राप्त होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। व्यस्तता रहेगी। पारिवारिक चिंता रहेगी।
कुंभ
घर में अतिथियों का आगमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। किसी मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। मान बढ़ेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय में वृद्धि होगी। सेहत कमजोर रहेगी।
मीन
प्रयास सफल रहेंगे। कार्य को सुचारु रूप से पूर्ण कर पाएंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। मित्र व संबंधियों का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। झंझटों में न पड़ें। बेचैनी रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। बड़ा कार्य करने का मन बनेगा। लाभ होगा।
- Play More Strategically Earn Quicker across the UK at Harry Casino - October 4, 2026
- Im LuckyHills Casino zählt jeder Einsatz für Deutschland berücksichtigt. - October 4, 2026
- Why Vulkan Vegas Casino Became My Preferred Gambling Destination UK Player Story - October 2, 2026