आगरा दिल्ली हाईवे पर अरसेना के पास रोडवेज बस ने ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें बस सवार दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में दिल्ली हाईवे पर अरसेना के पास में आगरा आ रही रोडवेज बस हादसे का शिकार हो गई।
अरसेना के पास बस ने पीछे से ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे के दौरान बस के अंदर चीख-पुकार मच गई। बस में आगे की ओर बैठे दो युवक की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस ने मृतकों के नाम फिरोजाबाद निवासी बबलू (35) पुत्र मुख्तार अली और सुल्तानपुर निवासी वरुण (32) पुत्र सतीश चंद्र बताए हैं। चौकी प्रभारी कुंवर पाल के अनुसार अन्य घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- शंकराचार्य के खिलाफ घिनौनी साजिश बेनकाब: बेटियों को ढाल बनाकर फंसाने का दिया था लालच, पीड़ित ने मठ में खोला राज - February 23, 2026
- आगरा में नकली दवाओं के सिंडिकेट पर बड़ा प्रहार: 8000 फर्जी लेबल बरामद, दो गोदाम सील, दवा बाजार में हड़कंप - February 23, 2026
- वैवाहिक वेबसाइट से ‘ब्लैकमेलिंग’ का खेल: दिल्ली के डॉक्टर पर आगरा की युवती ने लगाया संगीन आरोप, होटल में रुकने का बना रहा था दबाव - February 23, 2026