Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। बुधवार को कस्बा बल्देव में अवैरनी चौराहे पर राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। रालोद जिलाध्यक्ष रामरसपाल पौनियां के नेतृत्व किसान मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के सामने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका। पुतला फूंकने के बाद जिलाध्यक्ष पौनियाँ सड़क पर धरने पर बैठ गए।
जयन्त चौधरी पर जिन पुलिसकर्मियों ने लाठी चलाई है व तत्काल बर्खास्त हों
धरने पर बैठकर समस्त कार्यकर्ताओं मोदी योगी मुर्दाबाद के नारे लगाए। जिलाध्यक्ष पौनियाँ ने कहा कि किसान नेता माननीय जयन्त चौधरी पर जिन अधिकारियों के इशारे पर व जिन पुलिसकर्मियों ने लाठी चलाई है व तत्काल बर्खास्त हों अगर ऐसा नही होता है तो राष्ट्रीय लोकदल बहुत जल्दी सड़क पर उतर कर जनांदोलन करेगा।
प्रदर्शन में पूर्व विधायक नवाव सिंह, राजेन्द्र सिकरवार बल्देव प्रमुख राजपाल भरंगर, युवा राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सचिव ठाकुर यदुवीर सिसौदिया, रामवीर भरंगर, विवेक देशवार, राकेश भरंगर, प्रधान कमल धोबी, रोहित प्रताप, जयपाल प्रधान, शीशपाल प्रधान, महेश प्रधान, मोतीराम बौद्ध, बौहरे अजय सिकरवार, डा गुरुदेव परिहार, मुकेश भरंगर, खुशी पहलवान, नरेंद्र सिकरवार, दिवाकर चौधरी, सुनील भरंगर, रतनवीर चौधरी, संतोष भरंगर, नरेंद्र सिकरवार, भूरा छौंकर, योगेन्द्र छौंकर, मेघश्याम सिंह, श्यामपाल सिंह, दरोगा सुभाष सिकरवार, विकास सिकरवार, तेजपाल तोमर, अनुज चौधरी, विनय देशवार, बंटी देशवार, आकाश देशवार, संतोष सिकरवार, गोविंद पाठक, सचिन कुमार, ओके हरिओम गौतम, सनी बाल्मीक, वीरेंद्र सिकरवार, विपिन चौधरी ,बीनू परिहार, सियाराम आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में ‘प्राइवेट ईसीजी’ का खेल: वार्ड में 300 रुपये की वसूली का वीडियो वायरल, प्राचार्य ने गठित की जांच कमेटी - July 29, 2026
- डिंपल यादव का सरकार पर तंज: कहा- सांसदों पर दबाव बनाने वाली सरकार युवाओं के हौसले के आगे बेबस - July 29, 2026
- सरकार किसी को भी मंत्री बना सकती थी, लेकिन उन्होंने ऐसे व्यक्ति को नया शिक्षा मंत्री बनाया जो रेप आरोपी के समर्थन खड़े थे: राहुल गांधी - July 28, 2026