कंगना रनौत ने आज नए संसद भवन पहुंच गईं। 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी के मौके पर पुरानी संसद का आखिरी दिन रहा। इस मौके पर सेंट्रल हॉल में विदाई का प्रोग्राम रखा गया था, जिसके बाद पीएम मोदी और अन्य सांसद नए संसद भवन पहुंचे। इससे पहले सोमवार को केंद्रीय कैबिनेट ने महिला आरक्षण बिल को मंजूरी दे दी।
इसी बीच कंगना रनौत भी नए संसद भवन पहुंचीं।
हालांकि कंगना रनौत वहां किसलिए पहुंची हैं, इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन बताया जा रहा है कि उन्हें इस मौके पर खास तौर पर आमंत्रित किया गया था। कंगना रनौत साड़ी पहनकर नए संसद भवन पहुंची थीं।
महिला आरक्षण बिल को मंजूरी पर यह बोलीं कंगना
सोमवार 18 सितंबर को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक के बाद महिला आरक्षण बिल को मंजूरी मिली तो कंगना रनौत की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने तारीफ करते हुए कहा कि अब हमारा वक्त आ चुका है। कंगना ने सोशल मीडिया पर लिखा कि सारा देश एक नए युग का गवाह बना है।
कंगना ने पीएम मोदी की भगवान राम से की थी तुलना
वहीं कंगना रनौत ने पीएम नरेंद्र मोदी को 73वें बर्थडे पर बधाई देते हुए भगवान राम से तुलना की थी और कहा था कि वह दुनिया के बेस्ट लीडर हैं, और हर कोई उनसे प्यार करता है।
‘इमरजेंसी’ में इंदिरा गांधी बनी हैं कंगना, इस दिन रिलीज फिल्म
करियर की बात करें तो कंगना रनौत इस वक्त अपनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर चर्चा में हैं जिसे वह डायरेक्ट कर रही हैं। साथ ही वह इसमें एक्टिंग भी कर रही हैं, वह इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी। 24 नवंबर को रिलीज हो रही इस फिल्म में महिमा चौधरी, अनुपम खेर, मिलिंद सोमन, श्रेयस तलपड़े और दिवंगत एक्टर सतीश कौशिक भी होंगे। कंगना रनौत ने ‘इमरजेंसी’ को प्रोड्यूस भी किया है।
- पारिवारिक मूल्यों और भारतीय संस्कृति का नया संगम: दिग्गज निर्देशक के.सी. बोकाडिया बोले- ‘आपसी रिश्तों की अहमियत मजबूत करेगा संस्कार’ - November 1, 2026
- ओटीटी पर सस्पेंस और खौफ का नया दौर: यशपाल शर्मा की हॉरर थ्रिलर फिल्म ‘झाड़-फूंक’ जिओ हॉटस्टार पर रिलीज - November 1, 2026
- दीपावली से पहले मंहगाई का तड़का: 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी, जानें अपने शहर के रेट - November 1, 2026