लखनऊ। यूपी (UP) की गौशालओं में काम करने वाले कर्मचारियों को योगी सरकार (Yogi Government) बड़ा तोहफा देने जा रही है। प्रदेश सरकार (UP Government) गौशला कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोत्तरी का ऐलान जल्द ही कर सकती है। जानकारी के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों के लिए यह 7000 और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए 7500 प्रतिमाह किया जाएगा।
दस हजार से ज्यादा कर्मचारियों को होगा फायदा
अपर मुख्य सचिव पशुधन डॉ. रजनीश दुबे (Additional Chief Secretary Livestock Dr. Rajneesh Dubey) ने बताया कि अभी इन केंद्रों के कर्मचारियों को मनरेगा के तहत 210 रुपये प्रतिदिन की दर से प्रति माह 6300 रुपये मानदेय मिलता है। कई बार रोस्टर में कम काम मिलता है तो मानदेय भी कम हो जाता है। इसे देखते हुए मानदेय बढ़ाया जाएगा। प्रदेश के 6889 गोआश्रय स्थलों में 10000 से ज्यादा कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा।
सीएम योगी का आदेश सड़कों पर न घूमें छुट्टा पशु
बता दें कि छुट्टा पशुओं को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) स्वयं गंभीर हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को आदेश दिया है कि छुट्टा पशुओं को गौ संरक्षण केंद्रों में पहुंचाया जाए। सीएम ने डीएम से कहा कि इस कार्य को वह अपनी प्राथमिकता सूची में शामिल करें। उन्होने कहा कि गौ संरक्षण केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि छुट्टा पशु किसी भी हालत में सड़कों पर न घूमें।
बता दें कि सड़कों पर आवारा घूम रही गायों के संरक्षण के लिए योगी सरकार (Yogi Government) के तरफ से विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। गायों के सरंक्षण के लिए योगी सरकार (Yogi Government) द्वारा गौशालओं का निर्माणा करवाया गया है। इन्ही गौशालाओं में सड़कों पर आवारा घूमने वाले गौवंशों को रखा जाता है। इनकी देखरेख के लिए कर्मचारियों की भी नियुक्ति की गई है। जिन्हे मासिक वेतन दिया जाता है। इन्ही कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने का योगी सरकार (Yogi Government) ने फैसला लिया है।
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026