नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) अक्सर अपने विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। इस बार उन्होंने कहा कि, हिंदू नाम का कोई धर्म है ही नहीं, हिंदू धर्म केवल धोखा है। सपा नेता के इस बयान के बाद सियासी सरगर्मी बढ़ गयी है। ये पहला मामला नहीं है जब स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान को लेकर विवाद बढ़ा हो। इससे पहले भी कई बार ऐसा देखने को मिला है।
स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) ने कहा कि, ब्राह्मणवाद की जड़े बहुत गहरी है और सारी विषमता का कारण भी ब्राह्मणवाद ही है। हिंदू नाम का कोई धर्म है ही नहीं, हिंदू धर्म केवल धोखा है। सही मायने में जो ब्राह्मण धर्म है, उसी ब्राह्मण धर्म को हिंदू धर्म कहकर के इस देश के दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों को अपने धर्म के मकड़जाल में फंसाने की एक साजिश है। अगर हिंदू धर्म होता तो आदिवासियों का भी सम्मान होता है, दलितों का भी सम्मान होता, पिछड़ों का भी सम्मान होता लेकिन क्या विडंबना है।
ब्राह्मणवाद की जड़े बहुत गहरी है और सारी विषमता का कारण भी ब्राह्मणवाद ही है। हिंदू नाम का कोई धर्म है ही नहीं, हिंदू धर्म केवल धोखा है। सही मायने में जो ब्राह्मण धर्म है, उसी ब्राह्मण धर्म को हिंदू धर्म कहकर के इस देश के दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों को अपने धर्म के मकड़जाल में… pic.twitter.com/351EJeSBlY
— Swami Prasad Maurya (@SwamiPMaurya) August 27, 2023
बता दें कि, स्वामी प्रसाद मौर्य इससे पहले भी सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) के बयान से सियासी हड़कंप मचा था। उन्होंन कई ऐसे विवादित बयान दिए, जिसके कारण उनका जमकर विरोध भी हुआ और कुछ लोगों ने प्रदर्शन भी किया। हालांकि, कुछ लोगों का कहना है कि स्वामी प्रसाद मौर्य अपने बयान के जरिए एक वर्ग के वोटरों को साधने की कोशिश में जुटे हुए हैं।
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा क्षेत्र में एक और बड़ी सफलता: पिता ने किडनी दान कर बचाई बेटे की जान, दूसरा सफल ट्रांसप्लांट रहा कामयाब - October 11, 2026
- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: फतेहाबाद के पास डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत - October 11, 2026
- ताजमहल में पर्यटकों के बीच जमकर हुई हाथापाई: पैर पर पैर रखने के मामूली विवाद पर भिड़े राजस्थान के पर्यटक, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप - October 11, 2026