– श्रीमनःकामेश्वर गोसेवा, चिकित्सा, शिक्षा संस्थान एवं जैविक खेती शोध केंद्र पर मनाई संत रविदास जयंती
Agra, Uttar Pradesh, India. विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय संगठन महामंत्री विनायक राव देशपांडे ने कहा है कि महापुरुषों को किसी भी जाति, वर्ग में नहीं बांटना चाहिए, वे सर्व समाज के होते हैं। उन पर हर समाज के व्यक्ति को अभिमान होना चाहिए। सभी लोग समान भाव से उनका सम्मान करना चाहिए।
श्री देशपांडे जी संत रविदास जयंती पर श्रीमनःकामेश्वर गोसेवा, चिकित्सा, शिक्षा संस्थान एवं जैविक खेती शोध केंद्र, ग्राम गढ़ी ईश्वरा, दिगनेर पर अपना व्याख्यान दे रहे थे। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाज से जातिभेद मिटना चाहिए। जाति से कोई ऊंचा, नीचा नहीं, सभी एक ही ईश्वर की संतान हैं। उन्होंने कहा कि हम लोग संतों के भजन तो रोज सुनते और गाते हैं, लेकिन संतों के प्रवचनों को आत्मसात नहीं करते। हमें आचरण में भी श्रेष्ठ बनना चाहिए, इसी भावना का प्रचार विहिप द्वारा किया जा रहा है। संगठन का उद्देश्य से है संपूर्ण समाज से जाति भेद को मिटाना। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाषण से नहीं, आचरण से ही समाज में सुधार हो सकता है।

श्रीमनःकामेश्वर मंदिर के तिलकायत महंत योगेश पुरी ने कहा कि वर्तमान समय की प्रासंगिकता इंसान बनने की है। सबसे पहले हमें इंसान बनना है, तभी ईश्वरीय तत्व को हम आत्मसात कर सकेंगे। हमारे संतों ने कभी भी जाति को महत्व नहीं दिया। पुराणों के लेखन काल में भी जाति नहीं थी, वर्ण का ही उल्लेख है। वर्ण को कर्म के आधार पर ही विभाजित किया गया है। आज भी हमें संतों के संदेशों को ग्रहण करते हुए जातिवाद की भावना को समूल नष्ट करना होगा, तभी हम एक नए व स्वस्थ समाज की स्थापना कर सकेंगे।
प्रारंभ में मठ प्रशासक हरिहरपुरी ने सभी का स्वागत करते हुए श्रीमनःकामेश्वर मंदिर द्वारा चलाए जा रहे प्रकल्पों से अवगत कराया। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के विभाग संयोजक प्रदीप मंगल ने भी अभियानों की चर्चा की। स्वागत की श्रृंखला में संजय गुप्त, आदर्श नंदन गुप्त व शरद गुप्त द्वारा केंद्रीय संगठन मंत्री जी का शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया। इस मौके पर महन्त के साथ प्रदेश महिला आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित, सुधीर यादव भी मंचासीन थे।

इस मौक़े पर “ नारी शक्ति मिशन “ के अन्तर्गत कुमारी प्रिया, ख़ुशबू और वंदना ने ताईक्वान्डो मार्शल आर्ट का प्रदर्शन करके सबको चौंका दिया। बाद में विनायक जी द्वारा बच्चियों की सराहना करते हुए उन्हें पटका पहनाकर सम्मानित किया।
प्रांत संगठन मंत्री सुनील, सुनील पराशर, आगरा महानगर अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, सहमंत्री निशांत सिकरवार, मुनीन्द्र जादौन, बँटी ग्रोवर (शान्तिदूत ), सोमा सिंह, पवन समाधिया, पवन गुप्ता, धर्मेंद्र शिवहरे, योगेश गुप्ता, संजीव चौबे, बबलू लोधी, पंकज खण्डेलवाल, अक्षत बंसल, विजय ठाकुर, राजेश, मनोज, लक्ष्मी, अमर गुप्ता, सचिन आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
- Why Vulkan Vegas Casino Became My Preferred Gambling Destination UK Player Story - October 2, 2026
- Spela i Din Egen Rytm och Ta Hem Vinster med Tillit på Smash Casino för Sverige - September 29, 2026
- Jackpot Casino – Registrierungsanleitung für neue Spieler in Deutschland - September 29, 2026