Mathura, Uttar Pradesh, India. लंकेश भक्ति मंडल की ओर से यमुना किनारे स्थित शिव मंदिर पर रावण के स्वरूप का विधि-विधान से पूजन अर्चन किया गया। इस दौरान भक्ति मंडल से जुडे लोगों ने रावण का पुतला दहन किये जाने की परंपरा को अतार्किक बताते हुए इसको रोके जाने की मांग की। लंकेश भक्त मंडल की ओर से उनकी विचारधारा का समर्थन करने वाले लोगों को इस बात का भी आश्वासन दिया गया कि निकट भविष्य में मथुरा में रावण का भव्य मंदिर भी अस्तित्व में होगा।
पुतला दहन न होने का स्वागत
भक्त मंडल के अध्यक्ष ओमवरी सारस्वत ने कहा कि इस साल कोरोना के चलते पुतला दहन नहीं हो पा रहा है, इसका हम स्वागत करते हैं। इस परंपरा का आगे भी निर्वहन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में मथुरा में लंकेश का भव्य मंदिर भी अस्तित्व में होगा।
ये रहे उपस्थित
इस दौरान संतोष सारस्वत, ब्रजेश सारस्वत, संजय सारस्वत, प्रदीप अवस्थी, दीपक सारस्वत, पीके सारस्वत, बीडी शर्मा, देवेन्द्र, मुकेश, अंकुर, सत्यस्वरूप, धाराजी, अंकुर, अजय, राकेश, गजेन्द्र, देवेन्द्र, सुधीर आदि मौजूद रहे।
- Moon Princess 100 Slot-spelet Bekvämlighetszon för svenska casinoentusiaster - November 3, 2026
- Spin Dynasty Casino Delivers Generous Bonuses and Bigger Jackpots for Players in Canada - November 1, 2026
- Free Spin e Offerte Speciali Disponibili per i Utenti Italiani su Betista Casino - November 1, 2026