मुंबई (अनिल बेदाग): एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट रही है वह दुनिया, जिसने दर्शकों के दिलों को गहराई तक छुआ था। लव रंजन और अंकुर गर्ग की लव फिल्म्स लेकर आ रही है ‘वध 2’, जिसमें संजय मिश्रा और नीना गुप्ता अपने सशक्त अभिनय से एक नई भावनात्मक कहानी कहेंगे।
जसपाल सिंह संधू द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म नैतिक दुविधाओं और इंसानी संवेदनाओं के नए पहलू खोलती है। मेकर्स द्वारा जारी पहला लुक पहले ही सोशल मीडिया पर उत्सुकता बढ़ा चुका है।
प्रोड्यूसर लव रंजन के मुताबिक, “वध 2 उन आम लोगों की कहानी है जिनका ज़मीर और हिम्मत असली नायक बनते हैं।” वहीं जसपाल सिंह संधू ने कहा, “यह कहानी दिल से निकली है और उम्मीद है दिलों तक पहुंचेगी।”
‘वध 2’ 6 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी जहां कहानी यहीं से आगे बढ़ेगी!
-up18News
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आगरा में सर्जन्स ने दिया हरित भविष्य का संदेश, इलेक्ट्रिक वाहनों की रैली निकालकर प्रदूषण नियंत्रण का किया आह्वान - June 15, 2026
- “अब और नहीं सहेंगे परेशानी” : प्रसिद्ध आयकर अधिवक्ता अनिल वर्मा एडवोकेट के नेतृत्व में 12 सूत्रीय ज्ञापन से हिली नगर निगम व्यवस्था - June 15, 2026
- आगरा में खौफनाक वारदात: बाह में ज्वेलर्स के घर डाका, बिजली काटकर परिवार को बनाया बंधक - June 15, 2026