अयोध्या। शीत ऋतु की शुरुआत के साथ ही रामलला के दर्शन समय में बदलाव किया गया है। अब श्रद्धालु सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक रामलला के दर्शन कर सकेंगे। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने गुरुवार को नई समय-सारिणी जारी करते हुए बताया कि मौसम में बदलाव को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि अब शरद ऋतु के कारण सुबह के समय ठंड बढ़ रही है, इसलिए दर्शन और आरती के समय में मामूली फेरबदल किया गया है। पहले मंगला आरती सुबह 4 बजे होती थी, जो अब 4:30 बजे होगी। इसी तरह श्रृंगार आरती का समय सुबह 6:30 बजे कर दिया गया है। दर्शन अब सुबह 7 बजे से प्रारंभ होकर रात 9 बजे तक होंगे।
दोपहर में 12 बजे भोग आरती के समय श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद रहेगा। इस दौरान मंदिर के पट 12:30 से 1 बजे तक बंद रहेंगे। इसके बाद 1 बजे से पुनः दर्शन शुरू होंगे और रात 9:15 बजे दर्शन समाप्त हो जाएंगे। इसके बाद 9:30 बजे शयन आरती के साथ रामलला के कपाट बंद कर दिए जाएंगे।
नई समय-सारिणी इस प्रकार है —
सुबह 4:30 बजे – मंगला आरती
सुबह 6:30 बजे – श्रृंगार आरती, दर्शन मार्ग से प्रवेश प्रारंभ
सुबह 7:00 बजे – दर्शन प्रारंभ
दोपहर 12:00 बजे – भोग आरती (डी-वन मार्ग से प्रवेश बंद)
दोपहर 12:30 से 1:00 बजे तक – मंदिर के पट बंद
दोपहर 1:00 बजे – पुनः दर्शन प्रारंभ
रात 9:00 बजे – डी-एक से प्रवेश बंद
रात 9:15 बजे – दर्शन समाप्त
रात 9:30 बजे – शयन आरती, कपाट बंद
नई व्यवस्था के तहत भक्त अब ठंडी सुबहों में अधिक सहजता से दर्शन कर सकेंगे। ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय के अनुसार ही मंदिर पहुंचें और अनुशासन बनाए रखें।
साभार- मीडिया रिपोर्ट्स
- एल्विश यादव का ‘सरदार अवतार’! ‘साडी सुन’ का टीज़र हुआ रिलीज़, फैंस बोले- ‘क्या लुक है!’ - June 22, 2026
- NEET परीक्षा में ड्रेस कोड पर बवाल: बुर्का पहनने को लेकर छात्रा को केंद्र पर रोका, प्रशासन के दखल के बाद मिली एंट्री - June 21, 2026
- राजा भरत के आदर्शों को भूल गई भाजपा… राम मंदिर अनियमितताओं पर आप सांसद संजय सिंह का भाजपा पर तीखा हमला - June 21, 2026