Love Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. आगरा। हरियाली के आंचल में मातृस्नेह की छांव… इसी भावनात्मक संकल्प के साथ आज सिंहवाहिनी, उत्तर प्रदेश द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत जयपुरिया कॉलोनी, शमशाबाद रोड पर भावपूर्ण और प्रेरणादायी वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। संस्था ने 11,000 पौधे लगाने का जो संकल्प लिया है, उसी श्रृंखला में आज मोरिंगा, कदंब, जामुन जैसे औषधीय एवं छायादार वृक्ष लगाए गए।
कार्यक्रम का संचालन गरिमा और श्रद्धा से भरपूर वातावरण में हुआ। इस पुनीत अवसर पर संस्थाध्यक्ष डॉ. रानी परिहार ने अपने कर-कमलों से पौधा रोपित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उनके साथ प्रमुख रूप से कार्यक्रम संयोजिका गीता शर्मा, नूपुर दीक्षित, आरती शर्मा, जूही यादव, स्वाति यादव, माधवी भदौरिया, रश्मि शर्मा, महबिश, सना नाज़, करुणा गौतम, दयाल प्यारी, ट्विंकल शर्मा और डॉ. कल्पना गर्ग की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने मातृत्व की स्मृति में पौधे लगाकर इस अभियान को एक आध्यात्मिक ऊंचाई प्रदान की।
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण सुरक्षा, जल संरक्षण और जैव विविधता को बढ़ावा देने की प्रेरणाएं दी गईं। सिंहवाहिनी संस्था का यह कदम केवल हरियाली बढ़ाने का ही नहीं, अपितु समाज को भावनात्मक रूप से जोड़ने और मातृत्व के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का अनुपम उदाहरण बन गया।
✍ संपादकीय
माँ सिर्फ जन्म नहीं देती, वो जीवन देती है—वृक्ष भी वही करते हैं।
आज जब पृथ्वी पर्यावरणीय संकटों से जूझ रही है, ऐसे में “एक पेड़ माँ के नाम” जैसे अभियानों की गूंज बहुत दूर तक जाती है। वृक्षारोपण मात्र एक औपचारिकता नहीं, यह एक जीवित संकल्प है—प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और माँ के प्रति श्रद्धा का। सिंहवाहिनी जैसी संस्थाएं समाज को न केवल हरा-भरा कर रही हैं, बल्कि संवेदनशील भी बना रही हैं।
जब माँ के नाम पर पेड़ लगते हैं, तब न केवल धरती मुस्कराती है, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक बेहतर संसार आकार लेता है।
- Play More Strategically Earn Quicker across the UK at Harry Casino - October 4, 2026
- Im LuckyHills Casino zählt jeder Einsatz für Deutschland berücksichtigt. - October 4, 2026
- Why Vulkan Vegas Casino Became My Preferred Gambling Destination UK Player Story - October 2, 2026