नई दिल्ली। मेरठ से दिल्ली तक का सफर करने वाले दोपहिया वाहन चालक अगर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से सफर कर रहे हैं, तो अब भूलकर भी एक्सप्रेस से यात्रा ना करें. वरना हजारों रुपये का जुर्माना भरना पड़ सकता है. दरअसल मेरठ दिल्ली एक्सप्रेसवे पर बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए दोपहिया वाहन चालकों की एंट्री पर पूरी तरीके से बैन लगा दिया गया है.
मेरठ पुलिस के अनुसार, जिस तरीके से हाईवे पर दुर्घटनाएं हो रही थीं. उन सभी की समीक्षा की गई. इस दौरान सामने आया है कि दो पहिया वाहन चालकों को बचाते हुए इस तरह की घटनाएं ज्यादा होती हैं. ऐसे में सभी की सुरक्षा को देखते हुए दोपहिया वाहनों की एंट्री को बैन करने का निर्णय लिया गया है. वहीं, एसपी ट्रैफिक जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जो भी दोपहिया वाहन चालक हाईवे पर सफर करते हुए मिलेंगे, उनका20000 रुपये का चालान काटा जाएगा.
हाईवे पर टीम भी तैनात
नियमों का पालन कराने के लिए मेरठ पुलिस विभाग द्वारा लगभग 12 टीमों को हाईवे पर तैनात कर दिया गया है, जोकि इस तरह के वाहन चालकों पर कार्रवाई करेंगी. मेरठ दिल्ली एक्सप्रेसवे पर आप फर्राटा भरते हुए करीब 40 से 50 मिनट में आप दिल्ली तक पहुंच सकते हैं, लेकिन दोपहिया वाहन चालकों के लिए इस हाईवे पर सफर करना काफी खतरनाक हो सकता है. इन्हीं कारणों से यह कदम उठाया गया है. वहीं, गाजियाबाद में पहले से ही कार्रवाई की जा रही है.
- खाद्य सुरक्षा समिति के सभापति बने विजय शिवहरे का आगरा में भव्य स्वागत: उद्यमियों ने कहा, मानक पूरे करने को तैयार, लेकिन उत्पीड़न नहीं सहेंगे - August 26, 2026
- आर्टिस्ट गिल्ड ऑफ यूपी ने धूमधाम से मनाया प्रथम स्थापना दिवस: आयोजित हुआ भव्य समारोह, उठी ‘कलाकार बोर्ड’ गठन की मांग - August 26, 2026
- योगी सरकार का रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा: 27, 28 और 29 अगस्त को यूपी रोडवेज और सिटी बसों में एक सहयात्री के साथ बिल्कुल फ्री सफर कर सकेंगी माताएं-बहनें - August 26, 2026