करीब आधे घंटे तक सादाबाद बॉर्डर पर रोका, पुलिस से नोकझोंक, आरोपियों को फांसी देने की मांग
Hathras, Uttar Pradesh, India। हाथरस में युवती के साथ हुई घटना के बाद लोगों का गुस्सा चरम पर है। राजनीतिक पार्टियों ने भी इसका जमकर विरोध किया है। साथ ही पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े किए हैं। मंगलवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया (प्रसपा) नेताओं का प्रतिनिधिमंडल हाथरस जा रहा था। उनको सादाबाद बॉर्डर पर पुलिस और प्रशासन ने रोक लिया। करीब आधे घंटे तक नोकझोंक हुई। इसके बाद प्रसपा नेताओं ने रणनीति बदली। कई गांव में होते हुए हाथरस पहुंच ही गए। वहां पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन दिया। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
सीमा सील
गौरतलब है कि हाथरस में युवती के साथ हुई घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। बहशी दरिंदो ने उसकी जीभ के साथ ही कई अन्य हिस्सों को काट दिया था। वही युवती की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी। घटना के बाद हर किसी मे गुस्सा व्याप्त है। लोग सोशल मीडिया के माध्यम से भी इसकी भर्त्सना कर रहे है। कोई भी राजनीतिक पार्टी का सदस्य हाथरस ना पहुँचे, इसके लिए आगरा और हाथरस के कई बॉर्डर सील कर दिए गए हैं। पुलिस तैनात कर दी गई है।
आधा घंटा रोके रखा
पीड़ित परिवार से मिलने के लिए मंगलवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल जा रहा था। उसे सादाबाद सीमा पर पुलिस और प्रसाशनिक अधिकारियों ने करीब आधे घंटे तक रोके रखा। जब प्रसपा नेताओं को वहां से आगे नहीं जाने दिया जा रहा था तो वह सभी कई गांव- गांव होते हुए हाथरस तक पहुंचे। मृतका के घर पहुंचने से पहले ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद प्रतिनिधिमंल द्वारा एसपी को ज्ञापन दिया गया जिसके माध्यम से आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

जंगलराय कायमः शम्मी बोहरा
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष महिला सभा शम्मी बोहरा ने बताया कि प्रदेश में जंगलराज कायम हो गया है। अपराधियों के हौसले दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। इन पर रोक लगाने में प्रदेश सरकार नाकाम साबित हो रही है। जिन लोगों ने युवती के साथ ये भयानक घटना की है, उनको फांसी की सजा होनी चाहिए।
घटना दिल दहला देने वालीः शम्भू दयाल बोहरे
एससी/एसटी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शम्भू दयाल बोहरे के कहा कि हाथरस मे युवती के साथ हुई घटना दिल दहला देने वाली है। पूरे प्रदेश में डर का माहौल व्याप्त हो गया है। सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है लेकिन इस तरह के माहौल में बेटियां अपने को कैसे सुरक्षित महसूस कर सकती है।
मृतका के परिवार को न्याय दिलाएंगेः नितिन कोहली
प्रदेश अध्यक्ष (लोहिया) नितिन कोहली ने कहा कि युवती के साथ हुई घटना के बाद उनके परिवार में डर का माहौल व्याप्त है। परिवार की अनुपस्थिति में ही युवती का अंतिम संस्कार पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने कर दिया। प्रदेश में तानाशाही रवैया चल रहा है। आखिर क्या वजह है कि परिवार से किसी को भी मिलने दिया नही जा रहा है। यह लोकतन्त्र की हत्या है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी चुप नहीं बैठेगी जब तक घटना में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ फ़ास्ट ट्रेक कोर्ट से फांसी की सजा न सुना दी जाये। घटना में लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों पर भी कार्यवाही होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह मृतका के परिवार से मिलने के लिए फिर आएंगे और उन्हें हर कीमत पर न्याय दिलाएंगे।
ये रहे उपस्थित
इस दौरान मीनू तिवारी, पिंकी यादव, सीमा यादव, रिचा सिंह, बंटी यादव, पप्पन वाल्मीकि, विट्टू वाल्मीकि, फारुख खान, कुलदीप यादव, पवन प्रजापति, सुनील यादव, मनीष शर्मा, अनुज यादव, रजत यादव, करण वीर, वरुण देशभक्त, मनोरमा यादव, आदि मौजूद रहे।
- Enjoy Top Games and Earn Rewards Every Week on Slotmafia Casino in Australia - October 8, 2026
- Mijn leerproces: Toetscombinaties voor het Winhero Casino-platform in Nederland - October 6, 2026
- Comment Offrir des Primes à Trips Casino - October 6, 2026