एक्टर आर माधवन की फिल्म ‘रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट’ 1 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ‘रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट’ का बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला आदित्य रॉय कपूर की ‘राष्ट्रकवच ओम’ से है। अब देखना ये है कि फैंस किस फिल्म को प्यार देते हैं और किसे नकार देते हैं। खैर बात करें ‘रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट’ की तो इस फिल्म की समीक्षकों से लेकर फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं। ट्विटर पर भी #RocketryTheNambiEffect व #Rocketry जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं। इन हैशटैग पर फैंस ‘रॉकेट्री’ की जमकर तारीफ कर रहे हैं और आर माधवन की प्रशंसा भी हो रही है। ‘रॉकेट्री’ का जिक्र कई वजहों से बार बार हो रहा है। इस बार आर माधवन ने इस पूरी फिल्म की कमान संभाली है। उन्होंने ही इसका डायरेक्शन किया है तो लिखा भी है। आइए आपको बताते हैं फैंस ‘रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट’ को देखने के बाद ट्विटर पर कैसे रिएक्ट कर रहे हैं।
-एजेंसियां
- आगरा में सीईसी के खिलाफ सपा का हल्लाबोल: कलेक्ट्रेट घेराव के दौरान पुलिस से तीखी झड़प, सांसद रामजीलाल सुमन हाउस अरेस्ट - October 8, 2026
- डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में रैगिंग का मामला: एमएससी बायोटेक्नोलॉजी की छात्रा ने सीनियर पर लगाया सार्वजनिक रूप से बेइज्जत करने का आरोप - October 8, 2026
- चुनाव में हार सामने देख चुनाव आयोग और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठा रहा है विपक्ष: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक - October 8, 2026