ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन ने भारत में अपने स्वागत पर खुलकर दिल की बात की। जॉनसन ने कहा कि जिस तरीके से गुजरात में उनका स्वागत हुआ उससे वह खुद को सचिन तेंदुलकर और अमिताभ बच्चन जैसा महसूस कर रहे थे। ब्रिटिश पीएम ने पीएम नरेंद्र मोदी को खास दोस्त बताते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच रिश्ते बेहद मजबूत हुए हैं।
सचिन, अमिताभ जैसा समझ रहा था
जॉनसन ने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय बातचीत के पत्रकारों को अपनी भारत यात्रा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। गुजरात में अपने स्वागत पर अभिभूत नजर आ रहे जॉनसन ने कहा कि ऐसा लग रहा था जैसे कि मैं सचिन और अमिताभ हूं। अहमदाबाद में मेरे पोस्टर चारों तरफ लगे हुए थे मैं अभिभूत था।
चुनौतीपूर्ण समय में ज्यादा नजदीक आए
जॉनसन ने कहा कि मौजूदा चुनौतीपूर्ण समय में भारत और ब्रिटेन ज्यादा नजदीक आए हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच सुरक्षा साझेदारी बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई। इसके अलावा कई रक्षा समझौते भी हुए हैं। फाइटर जेट तकनीक से लेकर समुद्रीय तकनीक को भारत के साथ शेयर करने को लेकर बातचीत हुई है।
मैंने लगवाई भारत की कोरोना वैक्सीन
जॉनसन ने कहा कि मैंने कोरोना से बचने के लिए भारत की वैक्सीन ही अपने बाजुओं पर लगवाई है। भारत का इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।
पीएम मोदी ने किया यूक्रेन युद्ध का जिक्र
पीएम नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन युद्ध को एक बार फिर तुरंत रोकने और इस समस्या के समाधान के लिए राजनयिक तरीके अपनाने पर जोर दिया। पीएम ने कहा कि हम हमने जॉनसन के साथ सभी देशों की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता को लेकर बात की। गौरतलब है कि यूक्रेन युद्ध को लेकर भारत रूस पर काफी सतर्क प्रतिक्रिया दे रहा है।
-एजेंसियां
- पश्चिम एशिया संघर्ष में 22 भारतीयों की मौत: विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की, मृतकों में 14 नाविक भी शामिल - October 29, 2026
- डिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: बैंक की लापरवाही पर पीड़ितों को मुआवजा देने और जवाबदेही तय करने का निर्देश - October 29, 2026
- लखनऊ में करवा-चौथ पर मेहंदी लगाकर सड़क पर उतरीं नर्से, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, चलनी से डिप्टी सीएम को दिखाईं 5 सूत्रीय मांगें - October 29, 2026