भारत की खूबसूरती को लेकर भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान के ट्वीट पर विवाद पहले से चर्चा में था कि अब लेग स्पिनर अमित मिश्रा के ट्वीट को भी उससे जोड़कर देखा जाने लगा है। इरफान ने ट्वीट किया लेकिन अपनी बात को अधूरा छोड़ था। लेकिन… के साथ खत्म हुए इरफान के इस ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। इरफान के ट्वीट की ही शुरुआती लाइनें लेकर मिश्रा ने अपना पूरा ट्वीट किया, जिसे पठान को जवाब के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि न तो पठान ने और न ही मिश्रा ने किसी का नाम लिया है।
इरफान ने ट्वीट किया था, ‘मेरा देश, मेरा खूबसूरत देश, इसके पास दुनिया का महानतम देश बनने की संभावना है। लेकिन…’
इसके बाद कई लोग पठान को ट्रोल करने लग गए। पठान ने शुक्रवार को सुबह 5.22 मिनट पर यह ट्वीट किया। और मिश्रा ने दोपहर 12 बजकर 38 मिनट पर ट्वीट किया। मिश्रा ने न तो पठान को टैग किया है और न ही रीट्वीट। लेकिन इस लेग स्पिनर को इरफान की बात का जवाब माना जा रहा है।
सोशल मीडिया पर ऐसा होने की वजह भी है क्योंकि इसकी शुरुआती लाइनें पठान के ट्वीट से ही ली गई हैं।
मिश्रा ने ट्वीट किया, ‘मेरा देश, मेरा खूबसूरत देश, इसके पास दुनिया के सबसे खूबसूरत देश बनने की संभावना है… अगर सिर्फ कुछ लोग यह समझ जाएं कि हमारा संविधान वह पहली किताब है जिस पर अमल किया जाना चाहिए।’
लोग इस पर रिप्लाई में लिख रहे हैं कि दाएं हाथ के लेग स्पिनर ने बाएं हाथ के ऑलराउंडर को बोल्ड कर दिया। लोग इरफान को ट्रोल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक आप जैसे लोग हैं तब तक भारत सबसे महान देश नहीं बन पाएगा।
-एजेंसियां
- धानुका ने रायसेन के बाम्होरी में आयोजित की मेगा किसान बैठक - September 19, 2026
- कमल पुष्पों से सजा मां महालक्ष्मी का दरबार, बल्केश्वर मंदिर में राधा अष्टमी पर हुआ अलौकिक स्वर्ण श्रृंगार और महाभिषेक; उमड़ी भक्तों की भारी भीड़ - September 19, 2026
- आगरा में गणेश महोत्सव की धूम: हरित श्रृंगार और ‘हरित वाटिका फूल बंगला’ में विराजे महागणपति, दिव्य दर्शन कर भावविभोर हुए भक्त - September 19, 2026