BJP leaders

मोदी सरकार ने हर वादा किया पूरा, आत्मनिर्भर बनेगा भारत

NATIONAL POLITICS REGIONAL

Agra (Uttar Pradesh, India) परिवार सम्पर्क अभियान के अंतर्गत भाजपा के प्रदेश संयोजक राष्ट्रीय कार्यक्रम नागेन्द्र प्रसाद दुबे ने ताज मंडल,  ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता एवं अनिल चौधरी ने संपर्क किया। क्षेत्रीय जनता में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए लिखा गया पत्र व उत्तर प्रदेश सरकार की 3 साल की उपलब्धियों का पत्रक प्रत्येक बूथ पर बाँटा।

मोदी सरकार ने हर वादा पूरा किया

श्री गामा ने बताया कि मोदी सरकार ने अपने कार्यकाल में किए गए सभी वादों को निभाया है। राम मंदिर, तीन तलाक़, आयुष्मान योजना, धारा ३७० एवं ३५ A, उज्ज्वला योजना, सर्जिकल स्ट्रइक  आदि मुद्दे इस बात का जीता जागता उदाहरण हैं। कोरोना काल में जिस तरह से योगी सरकार ने कार्य किया है वह अद्वितीय है। हर प्रवासी को उसके घर तक पहुँचाने एवं उनके खाने-पीने का ख़्याल तक योगी सरकार ने ऐसी महामारी की परिस्थिति में किया है।

कार्यकर्ताओं को करना है ये काम

ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने बताया कि कोरोना काल में देश की एवं प्रदेश की सरकार द्वारा किए गए कार्यों को जनता तक पहुँचाने का कार्य भी हम सभी कार्यकर्ताओं को करना है। प्रधानमंत्री ने देश के हर छोटे से छोटे एवं गरीब परिवारों  मुफ़्त राशन वितरण के माध्यम से उनके घर तक राशन पहुँचाने  का उल्लेखनीय कार्य किया।

वोकल फ़ोर लोकल के लिए जागरूक

ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष अनिल चौधरी ने दयालबाग मंडल में जनता को लोकल फ़ोर वोकल के लिए जागरूक किया। उन्होंने बताया कि स्वदेशी उत्पादन को बढ़ावा देना से देश आत्मनिर्भर बनेगा और देश के युवा को भरपूर रोज़गार के अवसर मिलेंगे। अभियान में प्रमुख रूप से उपाध्यक्ष मनोज रजोरा, केपी सिंह फ़ौजदार, धीरज बघेल, राजेश राठोर, बच्चू सिंह, दाऊ वर्मा, गजेंद्र, गोला,राजेश कुशवाह, अभिनव शर्मा, राज बाला फ़ौजदार आदि उपस्थित रहे।