Rape

दादा ने किशोरी से किया दुष्कर्म, गोली खिलाकर किया गर्भपात तो खुली पोल

Crime REGIONAL

Agra (Uttar Pradesh, India) न्यू दक्षिणी बाईपास के किनारे थाना मलपुरा के एक गांव में दबंग युवक गांव की किशोरी को अपने घर का काम कराने के बहाने से ले गया। आरोप है कि वहां पर युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद किशोरी गर्भवती हो गई। जिस पर शुक्रवार रात को उसने किशोरी को गर्भपात की गोली खिला दी। इससे रात को ही किशोरी का गर्भपात हो गया। किशोरी की हालत बिगड गई। परिजनों ने घर पर चिकित्सक को बुलाकर किशोरी का इलाज कराया। जिसके बाद किशोरी की हालत में सुधार आ गया। शानिवार सुबह किशोरी के परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सीओ खेरागढ़ थाना मलपुरा पुलिस फोर्स के साथ गांव में पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर फोरेसिंक टीम को भी बुला लिया। पुलिस ने भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है।

ये है मामला

थाना मलपुरा के एक गांव में पीडित किशोरी 14 वर्ष तथा दबंग युवक 36 वर्ष का आमने सामने मकान है। युवक पीडित किशोरी का रिश्ते में दादा लगता है। दबंग युवक सेवला पर अपने साढू के घर रहता है। बताया गया है कि गत वर्ष दबंग युवक किशोरी के घर पर आया। उसने बताया कि उसकी पत्नी के चोट लग गई है, जिसके कारण वह काम नही कर पा रही है। जिसके बाद वह किशोरी को जबरदस्ती दो बार घर का काम कराने के लिए सेवला ले आया।

दुष्कर्म के बाद किशोरी हुई गर्भवती

आरोप है कि युवक ने उसके साथ दोनों दिन दुष्कर्म किया। दबंग ने किशोरी को धमकाया कि अगर इस बारे में किसी को कुछ बताया तो वह उसके परिजनों की हत्या कर देगा। डर के मारे किशोरी इस संबंध में किसी को भी कुछ नही बताया। जिसके कारण किशोरी सात माह की गर्भवती हो गई। उसका पेट बाहर निकलने लगा। इससे दबंग युवक के होश उड गए।

किशोरी को खिलाई गर्भपात की गोली

उसने शुक्रवार रात को किशोरी को गर्भपात की गोली खिला दी। जिसके कारण किशोरी रात में ही गर्भपात हो गया। जिसके बाद किशोरी की हालत बिगड़ गई। इससे परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल डॉक्टर को बुलाकर किशोरी को दवा दिलवाई। जिससे किशोरी की हालत में सुधार आ गया। जिसके बाद किशोरी ने पूरे मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी

घटना से गुस्साए परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। घटना की जानकारी से पुलिस महकमे में हडकंप मच गया। मौके पर सी ओ खेरागढ़ प्रदीप कुमार, एसओ मलपुरा के साथ गांव में पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर फोरिसिंक टीम को भी बुला लिया। फोरेंसिक टीम ने भ्रूण की जांच की। जांच के बाद टीम ने बताया है कि भ्रूण सात माह का है। वहीं घटना से गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों में आरोपी युवक के खिलाफ काफी गुस्सा है। उन्होंने युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ये बोले पुलिस अधिकारी

यूपी पुलिस के सीओ खेरागढ़ प्रदीप कुमार ने बताया है कि भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही पुलिस आरोपी को पकडकर जेल भेज देगी।