आगरा। थाना ताजगंज क्षेत्र की विभव नगर चौकी पर नशे में धुत महिला ने जमकर हंगामा किया। यह घटना शुक्रवार देर रात की बताई गई है। खबरों के अनुसार, चौकी के बाहर महिला निर्वस्त्र होकर बैठ गई और पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
इस दौरान सब इंस्पेक्टर ने चौकी से चादर लाकर महिला को ढक दिया और राहगीर महिलाओं की मदद से उसे चौकी में बैठाया गया। इसके बाद उसके परिजनों को बुला कर उनके सुपुर्द किया गया।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि महिला पांच बच्चों की मां है और रोजाना शराब पीकर हंगामा करना उसकी आदत बन चुकी है। पुलिस ने समझाकर महिला को उसके पति और परिजनों के सुपुर्द कर दिया। घटना के चलते चौकी के बाहर देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
महिला कुछ दिन पहले ही चौकी के पास किराए पर रहने आई है। वह रास्ते में किसी दुकान पर सामान लेने के दौरान दुकानदार से लड़ रही थी। उसके परिवार वालों को चेतावनी देकर महिला की सुपुर्दगी दी गई है।
- यूपी के बलरामपुर में बेकाबू कार ने दुर्गा पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं को रौंदा; 3 की मौत व 4 घायल, सीएम योगी ने जताया गहरा शोक - October 18, 2026
- आगरा में जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति-2026 का सीताराम मंदिर में भव्य स्वागत: महंत अनंत उपाध्याय ने पटका पहनाकर दिया आशीर्वाद - October 18, 2026
- नेहा सिंह राठौर के समर्थन में उतरीं बीजेपी सांसद कंगना रनौत: टीआरपी के लिए महिला को बदनाम करने को बताया बेहद घटिया, चैनल प्रमुख से मांगी जिम्मेदारी - October 18, 2026