अलीगढ। बेटे से परेशान होकर एक महिला फरियाद लेकर खैर थाने पहुंची थी। वहां पर उसके बेटे ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। पुलिस कर्मी कुछ समझ पाते उसके पहले ही बेटे ने महिला पर मिट्टी का तेल छिड़क कर उसे आग के हवाले कर दिया। किसी तरह से पुलिस कर्मियों ने आग पर काबू पाया और काफी गंभीर हालत में महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने महिला के बेटे को मौके से ही हिरासत में ले लिया है।
खैर क्षेत्राधिकारी ने बताया कि महिला को आग लगाने के तत्काल बाद उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। उसके बेटे से पूछताछ की जा रही है। सूचना पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया गया।
पति की मौत के बाद मायके रह रही थी महिला
पुलिस के अनुसार इगलास क्षेत्र के मोहकमपुर निवासी हेमलता की शादी खैर क्षेत्र के गांव दरकन की नगरिया में हुई थी। पति राजबहादुर सिंह की कई वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। इसके बाद महिला मायके चली गई थी। कुछ माह पहले फिर से ससुराल में आकर रहने लगी।
महिला ने जेठ-देवर पर लगाया छेड़छाड़ का मुकदमा
इस दौरान जेठ और देवर ने रहने से मना किया तो महिला ने उन पर छेड़छाड़ व मारपीट का मुकदमा भी कर दिया था। पुलिस ने हस्तक्षेप किया, जिसके बाद महिला अपने बेटे गौरव के साथ ससुराल के मकान के एक हिस्से में रह रही थी।
गौरव ने लगा दी अपनी मां को आग
इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग इसे खाली कराने पर अड़े थे। इसी को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था। थाने में दो दिन वार्ता चल रही थीं। मंगलवार को भी दोनों पक्षों में बात हो रही थीं। तभी गौरव ने अपनी मां को आग लगा दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
- Tanya Mittal पहुंचीं Shatam Jeeva, Jhansi के 100 एकड़ के आयुर्वेद चिकित्सा केंद्र में, क्या है खास? - September 12, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026