तीसरी बाईपास रेललाइन से सिंचाई की गूल बंद, सिंचाई न हो पाने से किसानों में रोष
आगरा। विकास खंड विचपुरी के गांव बरारा और नगला भूरिया के सैकड़ों किसान सिंचाई संकट से जूझ रहे हैं। कीथम से भांडई तक निर्माणाधीन तीसरी बाईपास रेललाइन के कारण गड़सानी माइनर की गूल (कुलावा 12) अवरुद्ध हो गई है, जिससे खेतों की सिंचाई बाधित हो रही है। यही गूल गांव बरारा के तालाब को भी भरती थी, जिसका उपयोग पशुओं को पानी पिलाने और नहलाने में होता था। गूल बंद होने से ग्रामीणों और किसानों में गहरा आक्रोश है।
इन दोनों गांवों के प्रभावित किसानों ने जिलाधिकारी से मिलकर समस्या से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर और रेल विकास निगम लिमिटेड को जल्द समाधान के निर्देश दिए हैं।
किसान नेता चौधरी दिलीप सिंह ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह में गूल को पूर्ववत सुचारु नहीं किया गया, तो वे धरना प्रदर्शन करेंगे।
जिलाधिकारी से मिलने वाले प्रमुख प्रतिनिधियों में धीरज सिंह, राम कुमार, लक्ष्मण सिंह, राजन सिंह, डॉ. करतार सिंह, मंगल सिंह, अर्जुन सिंह, वेद प्रकाश, सरनाम सिंह और नीतू सिंह शामिल रहे।
- प्रयागराज: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को बड़ी राहत, कथित हमले के मामले में पुलिस ने लगाई फाइनल रिपोर्ट; मिली क्लीन चिट - June 18, 2026
- यूपी की सियासत में ‘पंचायत’ का तड़का: ओम प्रकाश राजभर का सपा में टूट का दावा, अखिलेश यादव ने पलटवार कर बताया ‘अफ़वाही मंत्री’ - June 18, 2026
- वाराणसी में शादी समारोह के बीच दूल्हे के बाबा को लगी गोली, मौत, दूल्हा और दूल्हन हिरासत में - June 18, 2026