आगरा-नई दिल्ली। आगरा और आसपास के जिलों में भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। गर्म हवाओं और हीटवेव ने आम लोगों के जनजीवन को काफी मुश्कलों में डाल दिया है। 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान पिछले कई दिनों से दर्ज किया जा रहा है। हालांकि यह 50 डिग्री तक महसूस हो रहा है। ऐसे में लोगों का बेहाल होना लाजिमी है। लेकिन मौसम विभाग के पूर्वानुमान को मानें तो आज आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है। इससे गर्मी से राहत महसूस होगी। तापमान में काफी गिरावट आएगी, जो अगले दो-तीन दिनों तक लोगों को राहत प्रदान करेगी।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। साथ ही, कुछ इलाकों में तेज हवाएं और तूफान जैसी स्थिति बन सकती है। किसानों और आम लोगों को इस दौरान सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है। इन बदलावों से न केवल गर्मी में थोड़ी राहत मिलेगी, बल्कि हवा की गुणवत्ता में भी सुधार की संभावना है।
हालांकि राहत की यह उम्मीद पूरी तरह से मानसून पर भी निर्भर करेगी। इस बार मानसून दक्षिण भारत में लगभग समय पर पहुंच गया है, लेकिन उत्तरी भारत में इसकी आमद थोड़ी देरी से हो रही है। इसी कारण दिल्ली समेत उत्तर भारत के राज्यों को लंबे समय तक भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। अगर आने वाले दिनों में बारिश का सिलसिला जारी रहा, तो यह गर्मी के थपेड़ों से जूझ रहे लोगों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है।
उधर देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में भी बीते कुछ दिनों से भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है। अब दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए भी राहत भरी खबर सामने आई है, क्योंकि मौसम विभाग ने आज (14 जून) को राजधानी में बारिश और आंधी की संभावना जताई है।
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में तेज हवाएं चलने और गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं। दिल्लीवासियों के लिए यह गर्मी से राहत देने वाली स्थिति हो सकती है। गुरुवार (12 जून) को राजधानी में इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया, जहां हीट इंडेक्स 54.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।
- करवा चौथ की रात मथुरा में हाईवोल्टेज फैमली ड्रामा: प्रेमी के कमरे में पत्नी को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, देवरानी-जेठानी में चले लात-घूंसे - October 30, 2026
- जालौन के खेत में चल रही थी ड्रग्स की सीक्रेट लैब: डीआरआई और एटीएस के छापे में 5 करोड़ की मेफेड्रोन बरामद - October 30, 2026
- Gayatri Parivaar: 31 अक्टूबर से दिल्ली में जन्मशताब्दी महोत्सव, डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने बताई रूपरेखा - October 30, 2026