Agra, Uttar Pradesh, India. कृष्णा कॉलेज ऑफ साइंस एंड रूरल टेक्नोलॉजी (krishna college of science and rural technology, bamrauli katara, Fatehabad road, Agra) सीडीएस बिपिन रावत समेत सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। विद्यार्थियों ने कैंडल मार्च निकाला। जनरल बिपिन रावत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। छात्रों ने कहा कि देश ने अपना रक्षक खो दिया।

उल्लेखनीय है कि तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से 13 सैनिक शहीद हो गए। इनमें आगरा निवासी विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान भी शामिल हैं। उनका अंतिम संस्कार आगरा के मोक्षधाम में शनिवार को किया गया।

कॉलेज प्राचार्य डॉ. एके गौतम ने बताया कि विद्यार्थियों ने पोस्टर बनाकर जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत को श्रद्धांजलि दी। शहीद हुए सभी भारत के वीर सपूत थे। दुर्घटना में घायल कैप्टन वरुण सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई।

डॉ. गौतम ने बताया कि दुख की इस घड़ी में कृष्णा कॉलेज परिवार शहीदों के परिजनों के साथ है।
- सेंट कॉनरेड्स में बिखरा 2001 बैच की यादों का कारवां: 25 साल बाद सिल्वर जुबली रीयूनियन पर फिर गूंजा कैंपस, देश-विदेश से पहुंचे पूर्व छात्रों ने गुरुजनों संग जीया बचपन - July 18, 2026
- देश के 15 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की आशंका, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट - July 18, 2026
- आइकॉनिक गोल्ड स्ट्रीमिंग अवॉर्ड्स 2026 में अनिल कपूर, मनोज बाजपेयी समेत सितारे सम्मानित - July 18, 2026