Agra, Uttar Pradesh, India. थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के कस्बा बिचपुरी में रविवार शाम को सिलेंडर लीकेज होने से एक घर में आग लग गई। इससे घर में मौजूद छह लोग झुलस गए। परिजनों ने सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
थाना जगदीशपुरा के कस्बा बिचपुरी निवासी हरेंद्र पुत्र गंगाराम प्रजापति अपने घर में परिजनों के साथ बैठे हुए थे। हरेंद्र की पत्नी रतनेश रविवार शाम चार बजे किचिन में चाय बनाने गई थी। तभी अचानक सिलेंडर लीकेज हो गया। इससे किचन में आग लग गई। हरेंद्र अपने कमरे से रतनेश को बचाने के लिए आया। लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी कि हरेंद्र को भी अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते पूरा घर आग के हवाले हो गया। जिससे घर में मौजूद हरेंद्र का छोटा भाई पुष्पेंद्र, उसका 7 वर्षीय बेटा विष्णू, उसकी भांजी नंदनी 4 वर्ष व गुनगुन 2 वर्ष झुलस गए।
घर में आग की लपटों को देख पड़ोसी मौके पर आ गए। उन्होंने पानी व रेती डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग बुझने के बाद स्वजनों ने सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर पर ताला लगा दिया। पुलिस ने लोगों को घर से दूर रहने के लिए कहा है।
- यूपी चुनाव से पहले योगी सरकार का बड़ा कदम: अखिलेश यादव और मायावती समेत 44 वीआईपी नेताओं को मिलेंगी बुलेटप्रूफ जैकेट - August 21, 2026
- पटना की धरती पर गूंजा फिल्मी क्लैप: सत्यकेतु सिंह की 4 नई वर्टिकल OTT फिल्मों की शूटिंग शुरू - August 21, 2026
- श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा जाने से पहले पढ़ लें ये खबर: होटल हुए फुल, बांके बिहारी मंदिर की मंगला आरती और दर्शन को लेकर तय हुए सख्त दिशा-निर्देश - August 21, 2026