Lucknow, Uttar Pradesh, India. उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को मुफ्त डबल राशन वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ करेंगे। श्री योगी ने 12 दिसम्बर, रविवार को राजधानी लखनऊ में हैवलाक रोड, सरोजनी नायडू मार्ग, योजना भवन के समीप स्थित सरकारी राशन की दुकान पर कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए निःशुल्क राशन वितरण किया। वहीं प्रदेश सरकार के मंत्री सांसद, विधायक, आयोग-निगम-बोर्ड के अध्यक्ष व सदस्य, नगरीय निकाय के अध्यक्ष व सदस्य, त्रिस्तरीय पंचायत के अध्यक्ष व सदस्य सहित सभी जनप्रतिनिधि निःशुल्क राशन वितरण करेगें। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी राशन, खाद्य तेल, दाल व नमक वितरण के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व की केंद्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व की प्रदेश भाजपा सरकार को प्रदेश की 80 हजार राशन दुकानों पर पहुंचकर धन्यवाद ज्ञापित करेगी।
निःशुल्क राशन वितरण कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा लखनऊ, प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही बैतालपुर देवरिया, लक्ष्मी नारायण चौधरी छाता मथुरा, सिद्धार्थनाथ सिंह लुकरगंज शहर पश्चिमी प्रयागराज, आशुतोष टण्डन ‘गोपाल लखनऊ, ब्रजेश पाठक लखनऊ, डा. महेन्द्र सिंह लखनऊ, श्री सुरेश राणा मोहल्ला रेती रविदास मंदिर थानाभवन शामली, राम नरेश अग्निहोत्री गड़िया मैनपुरी, सतीश महाना हरजेन्दर नगर महाराजपुर कानपुर दक्षिण, उपेन्द्र तिवारी वैना फेफना बलिया, स्वाति सिंह लखनऊ, कपिल देव अग्रवाल मुजफ्फरनगर सदर, रवीन्द्र जायसवाल पाण्डेयपुर वाराणसी, श्रीमती गुलाबों देवी चंदौसी, लखन सिंह दिबियापुर पथराई औरैया, श्रीमती नीलिमा कटियार पनकी, कल्याणपुर कानपुर, मनोहर लाल उर्फ मन्नू कोरी मड़ावरा महरौनी ललितपुर, चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय रसिन, कर्वी चित्रकूट, रणवेन्द्र प्रताप सिंह धुन्नी हुसेनगंज फतेहपुर, अजीत पाल सिकन्दरा कानपुर देहात, आनंद स्वरूप शुक्ला सतनी सराय बलियानगर बलिया, मोहसिन रजा लखनऊ, सुरेश पासी जगदीशपुर अमेठी, महेश गुप्ता बदायूं, गिरिराज सिंह धर्मेश फतेहपुर सिकिरी तथा रमाशंकर सिंह पटेल, संयुक्ता भाटिया लखनऊ में निःशुल्क राशन वितरण करेगें।
प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक लखनऊ, संतोष सिंह लखनऊ, अरविन्द कुमार शर्मा काझा खुर्द मऊ, प्रदेश महामंत्री सुब्रत पाठक सराय मीरा कन्नौज, प्रदेश मंत्री श्रीमती शकुन्तला चौहान नदवल मऊ समेत पार्टी पदाधिकारी व पार्टी के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता निःशुल्क राशन वितरण कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।
प्रदेश महामंत्री एवं लाभार्थी संपर्क अभियान के संयोजक अमरपाल मौर्य ने बताया कि दिसंबर से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री अन्न वितरण योजना के तहत 80 हजार राशन दुकानों पर मुफ्त डबल राशन वितरण का कार्यक्रम शुरू हो रहा है। 12 दिसम्बर से प्रदेश में 80 हजार राशन दुकानों पर मुफ्त डबल राशन वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ होगा। इसके तहत भाजपा इन दुकानों पर कार्यक्रम आयोजित करके केंद्र की मोदी व राज्य की योगी सरकार को धन्यवाद ज्ञापित करेगी। इस अवसर पर इन दुकानों पर आयोजित कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधि लाभार्थियों को राशन के साथ दाल, खाद्यान तेल व नमक भी वितरित करेंगे। इस बार वितरण कार्यक्रम में राशन के साथ ही दाल, खाद्य तेल व नमक का भी वितरण किया जाएगा।
कोरोना की विपदा के समय से ही केंद्र की मोदी व राज्य की योगी सरकार गरीबों के साथ खड़ी है। उनके जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए भाजपा की डबल इंजन की सरकार अनथक प्रयत्न कर रही है। विपत्ति में जब लोगों को समस्या आई तो प्रधानमंत्री ने कोई भूखा न सोये इसके लिए राशन वितरण का भगीरथ प्रयास सार्थक किया है। आपदा के समय से लगातार केंद्र व राज्य सरकार द्वारा गरीबों को मुफ्त राशन का वितरण सरकार द्वारा किया जा रहा है। इस माह से सरकार दोगुना राशन देने जा रही है।
प्रदेश के लगभग 15 करोड़ लोगों को इस माह से दोगुना मुफ्त राशन देने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। पात्र लाभार्थी को एक यूनिट पर हर माह दस किलो राशन मुफ्त मिलेगा, जबकि पहले एक यूनिट पर महीने पांच किलो राशन मिलता है। वहीं, अंत्योदय कार्डधारकों को मिलने वाला 35 किलो राशन भी अब दोगुना होकर 70 किलो हो जाएगा। अंत्योदय अन्न योजना के तहत लगभग 1,30,07,969 लोग व पात्र घरेलू कार्डधारकों की 13,41,77,983 लोग पात्र हैं।
- आगरा में साइबर ठगी का अनोखा मामला: महज 12 रुपये का बकाया बिल चुकाने का झांसा देकर ठगों ने खाते से उड़ाए 28.19 लाख रुपये - September 23, 2026
- आगरा नगर निगम में सियासी संग्राम: शौचालय निर्माण का प्रस्ताव अटकाने से नाराज भाजपा पार्षद सुनील करमचंदानी ने नगर आयुक्त के चैंबर में दिया धरना - September 23, 2026
- आगरा में स्ट्रैची ब्रिज के पास दर्दनाक हादसा: गहरे गड्ढे में पैर फंसने से यमुना में डूबा शख्स, एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया शव - September 23, 2026