गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद जिले के बम्हेटा इलाके में एक बेहद सनसनीखेज घटना सामने आई है। चार बदमाशों ने मिलकर एक डेयरी संचालक का प्राइवेट पार्ट काट लिया और उसे अपने साथ ले गए। यह भयावह घटना 28 फरवरी की रात घटी। पीड़ित संजय यादव के भांजे जितेंद्र ने आरोप लगाया है कि यह कृत्य एक किन्नर गुरु के कहने पर उसके चार चेलों द्वारा अंजाम दिया गया।
हमलावरों ने उनका प्राइवेट पार्ट काट दिया और उसे लेकर फरार हो गए
पीड़ित संजय यादव अपने डेयरी के घेर में अकेले सो रहे थे, जब रात करीब 11 बजे चार युवक वहां पहुंचे। उन्होंने पहले संजय को नशीला पदार्थ सुंघाया, जिससे वह बेहोश हो गए। इसके बाद हमलावरों ने उनका प्राइवेट पार्ट काट दिया और उसे लेकर फरार हो गए।
जितेंद्र के अनुसार, हमलावरों ने उनके मामा को होश में लाने के लिए गर्म पानी भी डाला। इस दौरान, उन्होंने किसी “पारो गुरु” नामक व्यक्ति को फोन कर बताया कि काम पूरा हो गया है। हमलावरों के जाने के बाद, घायल संजय ने किसी तरह जितेंद्र को फोन कर इस भयावह घटना की जानकारी दी।
गंभीर रूप से घायल संजय यादव को पहले मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन बाद में मेरठ के गढ़ रोड स्थित अजय अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। इस पूरी घटना के बावजूद, जितेंद्र का आरोप है कि वेव सिटी पुलिस ने तीन दिन तक उनकी शिकायत दर्ज नहीं की। आखिरकार, उन्होंने पुलिस आयुक्त से न्याय की गुहार लगाई है।
संजय यादव का कहना है कि इस हमले का संबंध बीते साल मानसरोवर पार्क कॉलोनी में हुए महेंद्र हत्याकांड से हो सकता है। बताया जा रहा है कि घायल संजय यादव महेंद्र के करीबी दोस्त थे। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और लोग पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठा रहे हैं। पुलिस आयुक्त से शिकायत के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही मामले की जांच में तेजी आएगी और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
-साभार सहित
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026
- पर्यावरण संरक्षण की पहल: आगरा में ‘एक पेड़ राष्ट्र के नाम’ अभियान के तहत विभिन्न संस्थानों में हुआ पौधारोपण - September 11, 2026