आगरा। आगरा में बीती रात पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई। लोहा मंडी थाना क्षेत्र स्थित जीआईसी के पास पुलिस ने एक ऑटो को रोकने की कोशिश की, जिसमें सवार बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश साहिल को गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूत्रों के अनुसार, कोठी मीना बाजार के पास पुलिस ने हरे रंग के एक ऑटो को रोकने की कोशिश की, लेकिन ऒटो को दौड़ा ले गया। हड़बड़ाहट में ऑटो पलट गया। जीआईसी ग्राउंड के पास इसमें सवार एक व्यक्ति निकलकर झाड़ियों की तरफ भागा और पुलिस पर फायरिंग करने लगा।
पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। घायल बदमाश को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। एसएन अस्पताल में उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, साहिल एक अपराधी है, जिस पर लूट और चोरी के कई मामले दर्ज हैं। वह पहले भी कई बार जेल जा चुका है और इलाके में अपनी दहशत बनाए रखने के लिए पुलिस पर भी हमला कर चुका है।
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से एक तमंचा, कई खोखे और जिन्दा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि साहिल किन-किन वारदातों में शामिल रहा है।
- आगरा में थाना मंटोला पुलिस ने बच्चों और महिलाओं संग मनाई दीपावली; मिठाई, खील-खिलौने व उपहार बांटकर बिखेरी मुस्कान - November 7, 2026
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं: बोले— “अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का प्रतीक है यह पर्व” - November 7, 2026
- “भैया, आज ही कार दिला दो वरना ये मार डालेंगे…”: मौत से पहले भाई को फोन कर गिड़गिड़ाती रही पूनम, फिर पति ने खुद फोन कर कहा— हमने मार दिया - November 7, 2026