वायु विहार सड़क संघर्ष समिति नाराज, जिलाधिकारी आगरा को दी जानकारी
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. बाबूजी चौराहा दहतोरा (सिकंदरा, आगरा) से वायु विहार तक मार्ग पर 50 से अधिक कॉलोनियां हैं। मुख्य मार्ग पर गंगाजल के लिए पाइप लाइन बिछाई जा रही है। आसपास की कॉलोनियों को छोड़ दिया गया है। इस बारे में जब वायु विहार संघर्ष समिति ने पत्राचार किया। इस मामले में जल निगम दोनों मिलकर वायु विहार वालों को उल्लू बना रहे हैं। लोग जिलाधिकारी को ज्ञापन दिए जा रहे हैं। फिर भी समस्या का समाधान नहीं करवा पा रहे हैं।
यह मामला बाबूजी चौराहे से वायु विहार मार्ग एवं पथौली तक के क्षेत्र में स्थित आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) द्वारा स्वीकृत कॉलोनियों में गंगाजल की आपूर्ति से संबंधित है।
प्रशासनिक टालमटोल से बढ़ी जनता की परेशानी
वायु विहार सड़क संघर्ष समिति आगरा द्वारा मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन 20 दिसंबर, 2024 को मंडलायुक्त आगरा एवं जिलाधिकारी आगरा को दिया था। मंडलायुक्त आगरा एवं जिलाधिकारी ने समस्या के निस्तारण के लिए इसे नगर निगम एवं जल निगम ग्रामीण को भेज दिया। नगर निगम ने अपनी आख्या में बताया कि यह शिकायत नगर निगम से सम्बन्धित न होकर उत्तर प्रदेश जल निगम से सम्बन्धित है। उ.प्र. जल निगम (ग्रामीण) आगरा ने इसे नगर निगम पर डालने के उद्देश्य से एडीए से पूछा कि आपने कॉलोनी निर्माण हेतु अप्रूवल ग्रामीण क्षेत्र या शहरी क्षेत्र में से किसके लिए दिया है। एडीए ने अपने उत्तर में कहा कि यह सूचना हमारे पास उपलब्ध नहीं है, जल निगम से सूचना लें।
झूठ बोल रहा जल निगम
उ.प्र. जल निगम (ग्रामीण) आगरा ने जिलाधिकारी आगरा को सौंपी अपनी आख्या में कहा है कि इस क्षेत्र में स्थित कॉलोनियां एडीए अप्रूव हैं जिसकी गणना ग्रामीण क्षेत्र की जनसंख्या में शामिल नहीं है, यानि शहरी क्षेत्र में आती हैं। वायु विहार सड़क संघर्ष समिति के सचिव विजयपाल सिंह नरवार का कहना है कि वास्तविकता यह है कि बाबूजी चौराहे से वायु विहार मार्ग एवं पथौली तक के क्षेत्र में 50 से ज्यादा कॉलोनियां हैं जो कि कलवारी एवं पथौली ग्राम पंचायत के अंतर्गत आती हैं।
ग्रामीण क्षेत्र में आने के बावजूद नहीं मिल रहा गंगाजल
सचिव विजयपाल नरवार का कहना है कि इन कॉलोनियों के निवासी प्रधान के चुनाव में वोट देते हैं। कलवारी और पथौली की प्रधानी के वोटर लिस्ट में इनके नाम देखे जा सकते हैं। इसके बावजूद उ.प्र. जल निगम ग्रामीण जिलाधिकारी आगरा को गुमराह कर रहा हैं।
समिति ने उठाई कड़ी मांग
वायु विहार सड़क संघर्ष समिति आगरा द्वारा एक ज्ञापन जिलाधिकारी आगरा के नाम सिटी मजिस्ट्रेट आगरा वेद सिंह चौहान को सौंपा गया। समिति ने मांग की कि जिलाधिकारी आगरा मामले की गम्भीरता एवं जनाकांक्षाओं को संज्ञान लेकर गंगाजल आपूर्ति हेतु लाइन बिछाने हेतु उतर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) आगरा को निर्देशित करें जिससे क्षेत्र में गंगाजल आपूर्ति संभव हो सके। समिति की ओर से ज्ञापन देने वालों में समिति सचिव विजयपाल नरवार के साथ सत्यवीर सिंह, पीयूष कटियार, रविन्द्र वर्मा, अभिषेक जैन, जग्गी प्रजापति आदि शामिल रहे।
अगर आप मोटापा और अन्य समस्याओं जैसे मधुमेह, घुटनों की समस्या, बीपी, थॉयराइड, माइग्रेन, दर्द, सूजन आदि से ग्रसित हैं तो लाइफ स्टाइल व खान-पान बदलकर बिना दवा के स्वस्थ हो सकते हैं।
मैं आपकी मदद के लिए तत्पर हूं।
अभी कॉल करें
डॉ. भानु प्रताप सिंह, पत्रकार, लेखक, वेलनेस कोच
9412652233
8279625939
- आगरा में रामनवमी की धूम: दरियानाथ मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा, ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से गूंजी ताजनगरी - March 27, 2026
- आगरा के छिपीटोला चौराहे पर हाईवोल्टेज ड्रामा: पार्किंग को लेकर भिड़ गए दो पड़ोसी दुकानदार, सड़क पर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल - March 27, 2026
- Agra News: कूड़े का पहाड़ बनेगा ‘नमक सत्याग्रह स्मृति पार्क’, चैम्बर के प्रयास और नगर आयुक्त के आदेश से बदला नगला रामबल का भाग्य - March 27, 2026