आगरा। आगरा नगर निगम में नामित होने वाले 10 पार्षदों के नाम तय करने को लेकर भाजपा कोर कमेटी की बैठक में जमकर खींचतान हुई। हर जनप्रतिनिधि अपने चहेते को पार्षद बनवाने पर अड़ा रहा। इस विवाद के बीच उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री और पर्यवेक्षक सोमेंद्र तोमर की मौजूदगी में 22 नामों की सूची फाइनल की गई, जिसे लखनऊ भेज दिया गया है। अब इन 22 नामों में से 10 नामों पर प्रदेश स्तर पर अंतिम मुहर लगेगी।
लखनऊ पहुंची सूची
महानगर और जिला भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में नगर निगम, नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के लिए नामित होने वाले पार्षदों और सभासदों के नामों पर चर्चा हुई। जिला स्तर पर नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के 35 सभासदों के नाम सर्वसम्मति से तय किए गए। लेकिन नगर निगम में नामित होने वाले 10 पार्षदों के नाम तय करने में बड़ा विवाद हुआ।
नगर निगम में नामों को लेकर खींचतान
बैठक में हर सदस्य ने अपने पसंदीदा नामों का सुझाव दिया, जिसके बाद नामों की सूची 22 तक पहुंच गई। अब प्रदेश स्तर पर इन 22 नामों में से 12 नामों को छांटकर अंतिम 10 नाम तय किए जाएंगे।
प्रमुख नामों की सूची
उत्तर विधानसभा क्षेत्रः अमित अग्रवाल पारुल, संजय राय, दिनेश गौतम, रंजना पंवार ।
दक्षिण विधानसभा क्षेत्रः धीरेन्द्र जैन, सुनील कर्मचंदानी, दिलीप वर्मा।
छावनी विधानसभा क्षेत्रः राहुल वैद्य, जिलेंद्र सविता, जगदीश पचौरी, माधुरी माहौर।
एत्मादपुरः हरिओम बघेल
सभासदों के नामों पर सर्वसम्मति
जिला भाजपा ने नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के लिए नामित होने वाले 35 सभासदों के नामों पर सहमति बना ली। एत्मादपुर के एक नाम को लेकर थोड़ी बहस हुई, लेकिन अन्य निकायों में नाम लगभग बिना विवाद के तय हो गए।
बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य की गैरमौजूदगी पर सवाल उठे। पर्यवेक्षक सोमेंद्र तोमर ने जब उनके बारे में पूछा, तो कहा गया कि वे बीमार हैं। लेकिन पर्यवेक्षक ने तुरंत फोन कर मौर्य से संपर्क किया। मौर्य ने चौंकते हुए बताया कि वे लखनऊ में पूरी तरह स्वस्थ हैं और किसी ने उन्हें बैठक की जानकारी नहीं दी।
- एसबीआई ग्राहकों के डेटा लीक की आशंका; डार्क वेब पर मिले 3,897 संदिग्ध रिकॉर्ड, बैंक ने शुरू कराई उच्चस्तरीय साइबर जांच - October 21, 2026
- हिंदी फिल्म ‘दरकार’ का प्रमोशनल सॉन्ग ‘जैसे राधे कृष्णा’ रिलीज: अभिनेता राजा गुरु के दमदार अंदाज ने खींचा सबका ध्यान - October 21, 2026
- नमक की मंडी स्थित सांवरिया मार्केट में हुआ आगरा सराफा एसोसिएशन के नवीन कार्यालय का शुभारंभ: एमएलसी विजय शिवहरे और विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने किया उद्घाटन - October 21, 2026