लखनऊ। यूपी के नव नियुक्त सूचना आयुक्तों को कार्य आवंटित कर दिया गया है। सूचना आयुक्त सुधीर कुमार सिंह को बरेली और चित्रकूट मंडल, गिरजेश कुमार चौधरी को लखनऊ मंडल, डा. दिलीप कुमार अग्निहोत्री को कानपुर और बस्ती मंडल का प्रभार सौंपा गया है।
इसी तरह पदुम नारायण द्विवेदी को वाराणसी और सहारनपुर मंडल, स्वतंत्र प्रकाश को फैजाबाद और देवीपाटन मंडल, मोहम्मद नदीम को इलाहाबाद और मिर्ज़ापुर मंडल की जिम्मेदारी दी गई है।
सूचना आयुक्त राजेन्द्र सिंह को गोरखपुर और झांसी मंडल, शकुंतला गौतम को मुरादाबाद और आजमगढ़ मंडल, राकेश कुमार को मेरठ मंडल तथा वीरेन्द्र प्रताप सिंह को आगरा और अलीगढ मंडल का प्रभार सौंपा गया है। बीते बुधवार को मुख्य सूचना आयुक्त आर के विश्वकर्मा के साथ ही 10 सूचना आयुक्तों को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने शपथ दिलाई थी।
-एजेंसी
- सीलमपुर मेट्रो स्टेशन पर गूंजा सड़क सुरक्षा का संदेश, नुक्कड़ नाटक के जरिए किया जागरूक - October 3, 2026
- आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर भीषण हादसा: कंटेनर और डंपर की टक्कर के बाद लगी आग, जिंदा जले चालक और क्लीनर; सिर्फ बचीं हड्डियां - October 3, 2026
- राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने ताजमहल के पार्श्व में स्थित दशहरा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान: यमुना तट पर किया श्रमदान, दिलाई स्वच्छता की शपथ - October 3, 2026