Agra, Uttar Pradesh, India. सोनी टीवी (Sony TV) पर प्रसारित हो रहे कौन बनेगा करोड़पति (KBC – 13 kaun banega crorepati 2021) में आज बड़ा खेला होगा। एक करोड़ रुपये जीत चुकीं हिमानी बुंदेला (Himani bundela) सामना करेंगी अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के तीखे सवालों का। सात करोड़ का सवाल है। हर कोई जानना चाहता है कि हिमानी सात करोड़ रुपये जीतती हैं या नहीं। इसके लिए आपको 30 अगस्त, 2021 को यानी आज रात्रि नौ बजे सोनी टीवी देखना होगा।
परिवार में उत्साह का माहौल
गुरु गोविंद नगर, राजपुर चुंगी, आगरा निवासी हिमानी बुंदेला के पिता विजय सिंह बुंदेला हैं। वे स्वयं कई भाषाओं के जानकार हैं। एक दुर्घटना में हिमानी बुंदेला की आंखों की रोशनी चली गई, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी। पढ़ाई जारी रखी। इस समय वह केन्द्रीय विद्यालय में शिक्षक है। परिवार में उत्साह का माहौल है। आसपास के लोग हिमानी बुंदेला को बधाई देने आ रहे हैं।
हिमानी की उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा- मुख्यंमत्री
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद आगरा की शिक्षिका सुश्री हिमानी बुंदेला को टी0वी0 शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) के सीजन 13 में करोड़पति का पुरस्कार जीतने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि नेत्रहीन होने के बावजूद सुश्री हिमानी बुंदेला ने अपने दृढ़संकल्प, परिश्रम और प्रतिभा से केबीसी-13 में पहली करोड़पति बनकर प्रदेश का मान बढ़ाया है। उनकी यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं को प्रेरित करेंगी।
- ‘नौकरी’ कभी भी भाजपा के एजेंडे में थी ही नहीं…एलोपैथिक फार्मेसिस्ट अभ्यर्थियों से मुलाकात के बाद बोले सपा प्रमुख - September 16, 2026
- 2027 की सियासी तैयारियों में जुटी बीजेपी, राजनीतिक गलियारों में उठ रहा सवाल— क्या चुनाव से पहले यूपी में लागू होगा UCC? - September 16, 2026
- यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा की नई रणनीति: विश्वविद्यालयों और कैंपस में ‘छात्र नौजवान पड़ाव अभियान’ की शुरुआत, Gen Z युवाओं को साधने में जुटी छात्र सभा - September 16, 2026