Hathras (Uttar Pradesh, India)। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में एवं मिशन शक्ति की अगस्त से दिसम्बर की कार्ययोजना के अनुसार जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रोबेशन अधिकारी डी.के. सिंह के नेतृत्व में महिला कल्याण अधिकारी मोनिका गौतम द्वारा विकास खंड सासनी की ग्राम पंचायत साठिया में किया गया।
जिसमें महिलाओं एवं बालिकाओं को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित समस्त विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई साथ ही बताया गया कि ग्राम पंचायत में लिंगानुपात को नियंत्रित करने के लिए गुड्डा गुड्डी बोर्ड की स्थापना की गई है जिसका मुख्य उद्देश्य बेटों व बेटियों में होने वाले अंतर को कम करना है। इस बोर्ड के द्वारा महीने में होने वाले बालक व बालिकाओ की सूचना माह के अंत मे आंगनवाड़ी द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर अपडेट की जाएगी तथा प्रति तिमाही इसका ब्यौरा जनपद स्तर पर भेजा जाएगा। किसी ग्राम पंचायत में बालक व बालिकाओ की संख्या में अधिक अंतर पाये जाने की स्थिति में जिला प्रोबशन अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया जाएगा। प्रति छमाही गुड्डा गुड्डी बोर्ड की समीक्षा की जायेगी साथ ही उपस्थित महिलाओं व पुरुषों को बेटा एवं बेटियों को एक समान शिक्षा एवं आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने हेतु प्रेरित किया गया।
विकास खंड सासनी की ग्राम पंचायत साठिया स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पर उपस्थित महिला पुरुषों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ भी दिलायी गई। इस अवसर पर ग्राम प्रधान कृष्णा देवी, महिला कल्याण विभाग से ललिता, आंगनवाड़ी, प्रेमलता, चंद्रकला, ललिता सुधीर, गीता देवी तथा चंद्रप्रकाश, संजीव कुमार उदयवीर सिंह, रीना, सीमा, लक्ष्मी, राधा, मंजू, पूनम आदि अन्य महिलायें व पुरुष मौजूद थे।
- Where Fortune Meets Freedom for UK Players at EliteSpin Casino - October 20, 2026
- Casino LuckyHills – Idéal pour les nouveaux joueurs et les joueurs expérimentés au Canada - October 19, 2026
- Gransino Casino – Live Casino Features and The Experience in Spain - October 18, 2026