Agra, Uttar Pradesh, India. डॉक्टर भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के सहायक कुलसचिव के कार्यालय के गेट पर एक नोटिस चस्पा किया गया है जिसमें एबीवीपी छात्र नेताओं का प्रवेश वर्जित लिखा गया है। हालांकि यह निर्देश किसकी तरफ से जारी किए गए हैं यह स्पष्ट नहीं हुआ है।
बताते चलें कि जिस कार्यालय के गेट पर यह नोटिस चस्पा किया गया है, वहां ममता सिंह सहायक कुलसचिव के तौर पर नियुक्त हैं।
इस मामले को लेकर एबीवीपी के संगठन मंत्री नितिन माहेश्वरी का कहना है कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है लेकिन अगर विश्वविद्यालय प्रशासन ने ऐसा किया है तो यह ठीक नहीं है। वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर आने छात्र संगठन ने विश्वविद्यालय प्रशासन और अधिकारियों के खिलाफ हमलावर हो गए हैं।
एनएसयूआई के गौरव शर्मा और अंकुश गौतम का कहना है कि ‘विश्वविद्यालय के अधिकारी के द्वारा इस तरह के आदेश जारी करना बहुत ही निंदनीय है। जब कोई विश्वविद्यालय अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों से भागता है तब ऐसी हरकतें करता है।’
सपा छात्र सभा से बृजेश शर्मा ने कहा कि ‘जिसने भी यह आदेश निकाला है मैं उसकी निंदा करता हूं। अगर छात्रों की समस्याओं का समाधान करने के लिए छात्र नेता आगे नहीं आएंगे तो कौन आएगा।’
अमित प्रताप का कहना है कि ‘अगर सहायक कुलसचिव की ओर से यह आदेश जारी किया गया है तो यह गलत है। विश्वविद्यालय अधिकारियों को छात्र समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए न कि छात्र संगठनों पर।’
- दशकों के शोषण और जंजीरों के दर्द से मुक्ति: 2014 में बचाए गए हाथी राजू की कहानी, अब पौष्टिक आहार और चिकित्सीय देखरेख में कट रहे दिन - October 19, 2026
- सीतापुर में 17 साल की शादी और दो बच्चों को छोड़कर फेसबुक प्रेमी के पास गई पत्नी, पति ने खुद कराई दोनों की शादी - October 19, 2026
- आगरा में ‘बड़ा आदमी बनकर लौटेंगे’ पत्र लिखकर घर से भागे थे तीन बच्चे; पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सकुशल किया बरामद - October 19, 2026