Agra, Uttar Pradesh, India. आगरा से भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल को मोदी मंत्रिमंडल में विधि एवं न्याय राज्यमंत्री बनाया गया है। आगरा में खुशी है। उत्साह है। लोगों ने मिष्ठान्न वितरण कर अपनी खुशी का इजहार किया।
जैसे ही मंत्री बनाए जाने की सूचना मिली, तमाम लोग प्रोफेसर एसपी सिंहबघेल के घर पहुंचे। प्रो. बघेल की पत्नी औऱ समाजसेवी मधु बघेल से मिले। उन्हें बधाई दी। मधु बघेल ने घर के मंदिर में पूजा कर ईश्वर का आभार जताया।

भाजपा नेता राजेश राठौर के नेतृत्व में ताजगंज के नंदा बजारस सब्जी मंडी, नवादा बाजार में लड्डू का वितरण किया। उनके साथ भाजपा महानगर उपाध्यक्ष सुधीर राठौर, ताज व्यापार मंडल के अध्यक्ष रनवीर सिंह राठौर, वार्ड 98 अध्यक्ष नितिन, शरद जैन, मनोज गुप्ता, जवाहर लाल गुप्ता, अनिल राठौर, दिलीप राठौर, भोला लालवानी, नारायण सिंह राठौर बर्फ वाले आदि मौजूद थे।

मारुति एस्टेट चौराहा पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राहगीरों को मिठाई बांटकर प्रसन्नता प्रकट की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल की मेधा का लाभ पूरे देश को मिलेगा।

आगरा कैंट स्थित अटल चौक पर भाजपाइयों प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल को मंत्री बनाए जाने के बाद जश्न मनाया गया।

- Cutting-edge Innovation Strong Chicken Path Gaming Advances for Canada - August 27, 2026
- Bonuseria Casino – Begin Jouw Ervaring in Nederland - August 26, 2026
- Social Casino-palvelu on Suomen ykkösvalinta oikean rahan kasinoksi - August 25, 2026