लव जिहाद व धर्मांतरण के बढ़ रहे मामलों को लेकर विश्व हिन्दू परिषद का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
Agra, Uttar Pradesh, India. आगरा महानगर में पिछले एक महीने में लव जिहाद के कई मामले सामने आए हैं। इनमें पुलिस की शिथिलिता है। इसी को लेकर विश्व हिन्दू परिषद आगरा ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने एसएसपी को ज्ञापन सौंपा और लव जिहाद व धर्मांतरण के मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग की।
विहिप नेताओ ने एसएसपी मुनिराज जी को बताया कि शहर में चल रही कोचिंग व रेस्टोरेन्ट के आसपास एक समुदाय विशेष के लड़के हाथों में कलावा बांधकर आते हैं। कॉलोनियों में हिन्दू बहनों को लक्ष्य बनाकर हिन्दुत्व के आधार पर मित्रता करके उनका अपहरण करके बहनों का धर्मांतरण करने का षड्यंत्र चला रहे हैं। जब किसी ऐसे अपराध पर कोई पीड़ित परिवार कार्रवाई करना चाहता है तो तो पुलिस समाज व प्रतिष्ठा का हवाला देकर परिवारजनों को समझाती है। अपराधी समूह के रूप में एक साथ एकत्रित होकर पुलिस पर दबाव बनाते हैं जिससे पुलिस कार्रवाई नहीं करती।

विश्व हिन्दू परिषद महानगर अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने कहा लव जिहाद व धर्मांतरण किसी कम आयु की लड़की को धोखे से प्रेम के जाल में फंसाकर शादी करना, हिंदू हैं ऐसा दिखाकर शादी करना है। क्या कोई भी सभ्य समाज इसकी अनुमति देगा? क्या कोई धर्म धर्मांतरण को लालच से, धोखे से या दबाव से करने की अनुमति देगा? उन्होंने कहा कि यह केवल हिन्दू हित का विषय नहीं बल्कि भारत की गरिमा का विषय है।
विहिप उपाध्यक्ष सुनील पाराशर का कहना है कि शहर में लव जिहाद व धर्मांतरण के मामले बढ़ रहे हैं। इस मामलों में पुलिस की शिथिल कार्रवाई देखने को मिल रही है। लव जिहाद व धर्मांतरण के जो पीड़ित हैं, उन पर भी राजीनामा का दबाव बनाया जा रहा है जिससे लव जिहाद व धर्मांतरण में शामिल लोगों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। अगर पुलिस ने पीड़ित की सुनवाई नहीं की और लव जिहादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की तो हिन्दूवादी संगठन सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। ऐसे लोगों को सबक सिखाने का काम विश्व हिन्दू परिषद का कार्यकर्ता करेगा।
इस मौके पर प्रांत उपाध्यक्ष सुनील पाराशर, महानगर अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, महानगर संयोजक अनूप वर्मा, विनोद माहौल, राकेश त्यागी, दिग्विजय नाथ तिवारी, अभिषेक शर्मा, अनुपम पंडित, मुकुल गुलजार, रामकुमार वर्मा, श्याम माहौर, पवन धाकड़, कपिल त्यागी आदि उपस्थित रहे।
- Instant Cashback op Verlies bij QQbet Casino in Nederland - October 30, 2026
- Bereit, echtes Geld zu gewinnen? Jetzt bei Lucky Dreams Casino in Österreich aktiv werden! - October 28, 2026
- Smiling Joker Slot – Growing and Fixed Prize Features for Canada - October 28, 2026