सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी करते हुए कहा है कि वो लखीमपुर खीरी हिंसा के मुख्य अभियुक्त आशीष मिश्र को हाई कोर्ट से मिली ज़मानत को चुनौती देने वाली याचिका पर जवाब दे. सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को ये भी निर्देश दिया है कि केस से जुड़े गवाहों को सुरक्षा दी जाए. आशीष मिश्र केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और लखीमपुर खीरी के सांसद अजय मिश्रा टेनी के बेटे हैं.
आशीष मिश्र पर चार किसानों और पत्रकार रमन कश्यप की हत्या का मामला है. पिछले महीने उन्हें इलाहाबाद हाई कोर्ट ने ज़मानत पर रिहा कर दिया था.
लखीमपुर खीरी में तीन कृषि क़ानूनों के विरोध में किसान इकट्ठा हुए थे और उन्होंने वहां धरना प्रदर्शन किया था. धरने से लौटते वक्त, कुछ किसानों पर गाड़ियां चढ़ा दी गई थीं. इस घटना में चार किसानों की मौत हुई थी.
एक पत्रकार की भी कार से कुचलने से मौत हुई थी जबकि मौक़े पर मौजूद भीड़ ने तीन लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. कुल आठ लोग इस हिंसा में मारे गए थे.
-एजेंसियां
- गोंडा में बीजेपी को बड़ा झटका: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी भवानी भीख शुक्ला परिवार समेत सपा में शामिल - October 16, 2026
- आगरा में ‘विश्व हाथ धुलाई दिवस’ पर बच्चों ने ली स्वच्छता की शपथ: सीएमओ बोले- साबुन से हाथ धोना बीमारी से बचाव का सबसे सरल उपाय - October 16, 2026
- नुक्कड़ नाटक के जरिए फाइलेरिया मुक्ति का संदेश: कानपुर के बिधनू ब्लॉक में छात्रों ने जागरूक कर दवा खाने के लिए किया प्रेरित - October 16, 2026